पानी के लिए पीट पीटकर हत्या (वीडियो)

Published : Dec 10, 2018, 02:18 PM IST
पानी के लिए पीट पीटकर हत्या (वीडियो)

सार

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदरानी गांव में पानी के विवाद को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुये इस निर्मम हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सोमवार की सुबह राम मिलन नाम का किसान अपने खेत में सिंचाई के लिये पाइप के जरिये पानी ले रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया और खेत में दौड़ा दौड़ाकर लाठी और डंडे से इतना पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी मौजूद थी और वो उसने अपने पति को बचाने की कोशिश भी कि लेकिन आरोपियों ने उसकी पत्नी की भी जमकर पिटाई कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गये।

"

घटना के वक्त चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने भी बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों के आगे किसी की नहीं चली। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। तब तक हजारों की तादात में ग्रामीण एकत्रित हो गये और पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताने लगे। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाये।

माहौल बिगड़ता देख भारी पुलिस बल लेकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। तब घंटों बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिये राजी हुये। मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों को जल्द पकड़ लेने का विश्वास दिलाया। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण