जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, पीएम मोदी ने बधाई दी

Published : Jan 20, 2020, 06:08 PM IST
जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, पीएम मोदी ने बधाई दी

सार

जेपी नड्डा को आज भारतीय जनता पार्टी का 11वां निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया है। उनके सामने किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था और इसके बाद चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के नाम का ऐलान किया। जेपी नड्डा 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। 

नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के 11 वें अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नड्डा के नए अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी। आज सुबह ही दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। वह निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं। नड्डा 2022 तक भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे और इस दौरान उनके सामने कई राज्यों में भाजपा के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। खासतौर से उत्तर प्रदेश में पार्टी को फिर से सत्ता लाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

जेपी नड्डा को आज भारतीय जनता पार्टी का 11वां निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया है। उनके सामने किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था और इसके बाद चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के नाम का ऐलान किया। जेपी नड्डा 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। राधा मोहन सिंह ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को 2019 से 2022 के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। नड्डा अभी तक कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे थे। हालांकि निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो गया था।

लेकिन लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुना होने कारण उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। हालांकि नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। आज नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और निवर्तमान अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी है। नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में उनका अभिनंदन करेंगे। हालांकि आज ही नड्डा की अगुवाई में भाजपा मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की होगी।

कम होता जनाधार है बड़ी चुनौती

हालांकि निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल साढ़े पांच साल से ज्यादा रहा है। लेकिन इस दौरान भाजपा फिर से अपने बलबूते सत्ता पर आई। शाह के कार्यकाल मे ही भाजपा ने देश में लगातार दूसरी बार सरकारी बनाई है। शाह के साढ़े पांच साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा ने देशभर में अपने आधार का विस्तार किया। वहीं अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश