जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी, आतंक का सफाई अभियान जारी

Published : Jan 20, 2020, 12:49 PM IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी, आतंक का सफाई अभियान जारी

सार

जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि वाची इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त टीम बकर इस इलाके की घेराबंदी कर दी। इसके बाद आतंकियों को  अहसास हुआ कि वह सुरक्षा बलों से घिर गए हैं तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां के वाची इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के मुठभेड़ के बाद तीन आतंकी मारे गए। इस साल ये सुरक्षा बलों और आतंकियो की तीसरी मुठभेड़ है। हालांकि इससे पहले भी सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराया था।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि वाची इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त टीम बकर इस इलाके की घेराबंदी कर दी। इसके बाद आतंकियों को  अहसास हुआ कि वह सुरक्षा बलों से घिर गए हैं तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें तीन आतंकी मारे गए। हालांकि सुरक्षा बलों ने आतंकियों से समर्पण करने को कहा था। लेकिन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इन तीन आतंकियों को मार गिराया।

माना जा रहा है कि इस इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रखा है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन घाटी का माहौल खराब करने की नापाक योजना बना रहे हैं। लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके हर इरादे को विफल किया है। वहीं सीमा पर भी पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। ताकि वह इसकी आड़ में आतंकियों को भारतीय सीमा के भीतर प्रवेश करा सके।

आज से पहले 12 जनवरी को पुलवामा के त्राल में सेना ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था। जिसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर हमाद खान भी शामिल था। वहीं तीन पहले भी सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। जो हिजबुल का ही कमांडर था। जिसके मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: SGVS ने शुरू की दो नई प्रीस्कूल शाखाएं, एडमिशन शुरू
Surat Blood Donation Camp: BNI ग्रेटर सूरत ने जुटाईं 100 यूनिट रक्त, बड़ी पहल