ज्योतिरादित्य सिंधिया को पछाड़ कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

Published : Dec 14, 2018, 09:47 AM IST
ज्योतिरादित्य सिंधिया को पछाड़ कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री

सार

कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे कमलनाथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज करने के समय से ही मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदार थे। राज्य में पिछले 15 साल से भाजपा सत्ता में थी। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे।

नई दिल्ली--कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ घंटों तक चली कई दौर की बातचीत के बाद बृहस्पतिवार रात वरिष्ठ नेता कमलनाथ के नाम की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में की।

कमलनाथ देर रात भोपाल पहुंचे जहां हवाईअड्डे पर उनके समर्थकों ने ‘जय जय कमलनाथ’ के नारे से उनका स्वागत किया। वहां से वह विधायक दल के नेता के चयन के लिए होने वाली बैठक के लिए सीधे पार्टी कार्यालय गए।

कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे कमलनाथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज करने के समय से ही मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदार थे। राज्य में पिछले 15 साल से भाजपा सत्ता में थी।पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे।

कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘कमलनाथ के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हें हमारी शुभकामनाएं। उनकी कमान में राज्य में एक नए युग का सूत्रपात होने जा रहा है।’’ 

कांग्रेस की ओर से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक एके एंटनी और भंवर जितेंद्र सिंह ने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस विधायक दल ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप वरिष्ठ नेता कमलनाथ को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। कल कांग्रेस विधायक दल ने प्रस्ताव पारित कर अपना नेता चुनने के अधिकार राहुल गांधी को सौंप दिया था।

इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादितय सिंधिया, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और अरुण यादव भी उपस्थित थे।

कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि वह मध्य प्रदेश के मतदाताओं के आभारी हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित रहेगा। हम अपने वचन पत्र को पूरा करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मध्य प्रदेश के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम अपने वायदे पूरे करेंगे, नई शुरुआत हो चुकी है।’’ कमलनाथ ने कहा कि वह राज्यपाल से शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे मिलेंगे। उन्होंने कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस की बात घर-घर तक पहुंचाई।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार