हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा

Published : Dec 13, 2018, 07:05 PM IST
हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा

सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कही हुई यह पंक्तियां शायद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेहद पसंद हैं। इसपर अमल करते हुए शिवराज विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूरे मध्य प्रदेश में ‘आभार यात्रा’ निकालने की तैयारी कर रहे हैं। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे राज्य में आभार यात्रा निकालेंगे। वह एमपी के सभी 52 जिलों में जाएंगे। 

2019 में लोकसभा चुनावों के पहले हार से निराश बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए शिवराज सिंह ने यह यात्रा निकालने का फैसला किया है।
 
प्रदेश बीजेपी ने आभार यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से हर जिले में पहुंचेंगे और जनता का आभार जताएंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। जल्द ही आभार यात्रा की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

शिवराज इस यात्रा के जरिए ये संदेश देना चाहते हैं कि सिर्फ एक हार से वह चुप नहीं बैठने वाले हैं। इस्तीफे के बाद उन्होंने मीडिया से साफ कहा था कि अब हम चौकीदार की भूमिका में हैं, और दमदार विपक्ष है, चुप नहीं बैठेंगे। 
    
शिवराज सिंह ने चुनाव से पहले भी नर्मदा यात्रा, जनआशीर्वाद यात्रा, जनादेश यात्रा निकाली। उन्होंने इस दौरान150 से ज्यादा सभाएं कीं। 

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ