mynation_hindi

रूस-अमेरिका के बीच इस महिला की वजह से बढ़ गई टेंशन, अब US ने उठाया ये खास कदम

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Feb 21, 2024, 01:15 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 01:16 PM IST
रूस-अमेरिका के बीच इस महिला की वजह से बढ़ गई टेंशन, अब US ने उठाया ये खास कदम

सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संघीय सुरक्षा सेवा ने केन्सिया पर 2022 से यूक्रेनी संगठन के लिए धन इकट्ठा करने का आरोप लगाया है।

Russia Ukraine War: रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने 32 वर्षीय रूसी-अमेरिकी महिला केन्सिया कैरेलिना को अरेस्ट किया है। पहले उन पर साधारण अपराध का आरोप लगा था। पर बाद में देशद्रोह का संदेह जताया गया। अब उन पर यूक्रेन को मदद पहुंचाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद रूस और अमेरिका के बीच टेंशन बढ़ गई है। यूएस ने मास्को में रहने वाले अपने ना​गरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मीडिया के जारी वीडियो में केंसिया के हाथ में हथकड़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंसिया को अदालत जे जाने का एक वीडियो रूस के न्यूज आउटलेट्स की तरफ से जारी किया गया। उसमें केंसिया के हाथ में हथकड़ी लगी है। हालांकि इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। उधर व्हाइट हाउस इस मामले में जानकारी इकट्ठा कर रहा है।

अमेरिका ने जारी की ये एडवाइजरी

व्हाइट हाउस केंसिया तक राजनयिक हेल्प पहुंचाने की कोशिश में जुटा है। साथ ही मॉस्को में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने रूस में अमेरिकी नागरिकों को खतरे की चेतावनी दी है। यह भी कहा गया है कि रूस में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को देश छोड़ देना चाहिए।

अमेरिकी सिटीजन से की मैरिज 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिल्स की रहने वाली केंसिया ने साल 2021 में अमेरिकी नागरिकता हासिल की थी। उनकी शादी भी एक यूएस सिटीजन से हुई है। हालांकि उनके हसबैंड के बोर में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

क्या है आरोप?

केन्सिया के फेसबुक पेज के मुताबिक, उन्होंने येकातेरिनबर्ग के एसपी डायगिलेव स्कूल से पढ़ाई की है। यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद बाल्टीमोर, मैरीलैंड से काम करना शुरु किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संघीय सुरक्षा सेवा ने केन्सिया पर 2022 से यूक्रेनी संगठन के लिए धन इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। 

ये भी पढें-फातिमा-अब्दुल्ला की 25 साल बाद घर वापसी, हवन पूजन के बाद बने कविता-शिव प्रसाद, बताई धर्म परिवर्तन की...

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित