कश्मीरी अलगाववादी गिलानी पर ईडी ने लगाया 14.4 लाख का जुर्माना

Published : Mar 22, 2019, 05:46 PM IST
कश्मीरी अलगाववादी गिलानी पर ईडी ने लगाया 14.4 लाख का जुर्माना

सार

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी पर प्रवर्तन निदेशालय ने 14.4 लाख का जुर्माना लगाया है। उसपर अवैध रूप से 10 हजार अमेरिकी डॉलर रखने का आरोप है। 

नई दिल्ली:  प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी पर पिछले दिनों छापा मारा था। जिसमें 10 हजार अमेरिकी डॉलर पकड़े गए थे, जो कि फेमा अधिनियम के तहत अपराध है। जिसके लिए उसपर 14.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

ईडी के अधिकारी ने बताया कि गिलानी के पास से 6.88 लाख रुपये मूल्य के 10 हजार अमेरिकी डॉलर जब्त भी किए गए हैं। गिलानी पर अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा रखने का आरोप है। 

2017 में भी जांच एजेंसी ने 87 साल के अलगाववादी नेता को अवैध रूप से 10 हजार अमेरिकी डॉलर रखने के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। 

इस मामले में आयकर विभाग द्वारा गिलानी के खिलाफ शिकायत करने के बाद ईडी ने जांच शुरू की। ईडी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व अध्यक्ष यासीन मलिक के खिलाफ भी इस तरह की कार्यवाही चल रही है।

गिलानी के दामाद अल्ताफ शाह से भी प्रवर्तन निदेशालय  टेरर फंडिंग मामले में पूछताछ करेगा । दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पूछताछ की इजाजत दे दी। इसके अलावा इस मामले में जुड़े अन्य आरोपितों से भी पूछताछ की जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान