खट्टर आज मनाएंगे सीएम के पद के साथ दिवाली, कई मंत्री लेंगे शपथ

Published : Oct 27, 2019, 07:43 AM IST
खट्टर आज मनाएंगे सीएम के पद के साथ दिवाली, कई मंत्री लेंगे शपथ

सार

अब ये तय हो गया है कि राज्य में भाजपा और जेजेपी मिलकर सरकार बना रही है। हालांकि राज्य में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला था। लेकिन जेजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा ने गठबंधन बनाया है। हालांकि इस गठबंधन में कई निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं। 

चंडीगढ़। दिवाली हरियाणा में भाजपा और राज्य के मुख्यमंत्री के लिए बड़ी खुशी  लेकर आई है। भाजपा आलाकमान ने खट्टर को दिवाली के मौके पर सीएम का पद का तोहफा दिया है। खट्टर आज राज्य में सीएम के पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही अनिल विज और जेजेपी के राम कुमार गौतम के शपथ लेने की खबर है। माना जा रहा है कि जेजेपी की तरफ से दुष्यंत चौटाला राज्य में उपमुख्यमंत्री की शपथ  लेंगे।

अब ये तय हो गया है कि राज्य में भाजपा और जेजेपी मिलकर सरकार बना रही है। हालांकि राज्य में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला था। लेकिन जेजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा ने गठबंधन बनाया है। हालांकि इस गठबंधन में कई निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं।

हालांकि सात में  से पांच विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का फैसला पहले ही कर लिया था। जेजेपी की तरफ से दुष्यंत चौटाला आज उपमुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि आज शपथ ग्रहण में अनिल विज, बनवारी लाल, सीमा त्रिखा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

भाजपा विधायक और दिवंगत देवी लाल के बेटे रंजीत सिंह चौटाला को भी कैबिनेट में शामिल कर सकती है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। विज छठी बार अंबाला कैंट सीट से निर्वाचित हुए हैं। फिलहाल शनिवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया था।

हरियाणा राज भवन में आज दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें कई भाजपा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि पार्टी ने केन्द्र से रविशंकर प्रसाद और निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनाकर चंडीगढ़ भेजा था। फिलहाल राज्य में भाजपा सरकार को 57 विधायकों का समर्थन हासिल है। जिनमें भाजपा के  40, जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं। जबकि राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा है और सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों का होना जरूरी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन