आधिकारिक रुप से पीएम मोदी के सबसे करीब है यह शख्स, जानिए इनके बारे में कुछ खास बातें

Published : Jul 23, 2019, 03:22 PM IST
आधिकारिक रुप से पीएम मोदी के सबसे करीब है यह शख्स, जानिए इनके बारे में कुछ खास बातें

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बेहद सख्त प्रशासक की है। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसकी बात पीएम मोदी भी मानते हैं। वह हैं उनके नवनियुक्त निजी सचिव विवेक कुमार। पीएम ने काफी परखने के बाद उन्हें अपने निजी सचिव के रुप में चुना है। आईए आपको बताते हैं विवेक कुमार के बारे में-  

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजी सचिव के तौर पर विवेक कुमार की नियुक्ति हुए चंद ही दिन हो रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें कई साल परखने के बाद अपने निजी सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह काफी समय से पीएमओ में डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें पीएम के निजी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। 

46 साल के विवेक कुमार का पूरा नाम विवेक कुमार जानू है। वह राजस्थान के झुंझनू जिले के मंडावा थाना इलाके के एक छोटे से गांव बहादुरवास के रहने वाले हैं। उनके पिता राधाकिशन जानू राजस्थान पुलिस सर्विस यानी आरपीएस के अधिकारी थे। उनका देहांत भरतपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए हो गया था। 

विवेक की पत्नी अस्ति दिल्ली से सटे गुड़गांव में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनकी दो बेटियां, तीन साल की मेहर तथा 10 महीने की वान्या हैं।

विवेक कुमार से सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। जिसके बाद उनकी माता ने ही उनका पालन पोषण किया। विवेक कुमार ने आईआईटी बांबे से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। जिसके बाद साल 2004 में वह भारतीय विदेश सेवा अधिकारी के तौर पर चुने गए। वह पहले ही प्रयास में देश के इस सबसे कठिन पद के लिए दी जाने वाली परीक्षा में सफल रहे थे।

 

उनकी पहली पोस्टिंग रूस में राजनयिक के तौर पर हुई। इसके बाद उन्होंने आस्ट्रेलिया में काम किया। साल 2014 में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में विवेक कुमार की नियुक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई। उन्हें डिप्टी डायरेक्टर डिफेंस की जिम्मेदारी मिली थी। 

चार दिन पहले यानी शुक्रवार को उन्हें पीएम मोदी का निजी सचिव बनाया गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण