नागरिकता कानून पर जानें कैसे भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 23, 2019, 08:13 AM ISTUpdated : Dec 23, 2019, 08:14 AM IST
नागरिकता कानून पर जानें कैसे भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

सार

पिछले दो हफ्ते से देशभर नागरिकता कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी कर घायल किया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों की संख्यों को वाहनों को आग लगा दी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी इस कानून पर दस लाइन बोल कर दिखाएं। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दस लाइन तो दूर राहुल गांधी केवल दो लाइन में बताएं नागरिकता कानून से कैसे देश के नागरिकों को नुकसान होगा।

पिछले दो हफ्ते से देशभर नागरिकता कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी कर घायल किया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों की संख्यों को वाहनों को आग लगा दी। इसके बाद राज्य सरकारों को इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश देना पड़ा।

वहीं विपक्ष इसके जरिए केन्द्र सरकार को घेरने में लगा हुआ है। विपक्ष ही भाजपा के कुछ सहयोगी दलों ने भी इस कानून के तहत मुस्लिमों को भी शामिल करने मांग की। पिछले शनिवार को कांग्रेस की रैली के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए और जो बाद में हिंसक होते गए। इन प्रदर्शनों में अब तक उत्तर प्रदेश में 16 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में कई विपक्षी दल राष्ट्रपति से भी मुलाकात कर चुके हैं। 

लिहाजा अब कांग्रेस पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। कल रामलीला मैदान में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में भी उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को भटकाने का काम कर रही है। वहीं अब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस कानून पर राहुल गांधी को केवल दस लाइन बोलकर दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दस लाइन की जगह वह दो लाइन भी नहीं बोल सकता हैं कि आखिर किस तरह इस कानून से देश को नुकसान हो रहा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि