जानें यूपी पुलिस में भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी आजमा रही हैं क्या क्या हथकंड़े

Published : Dec 06, 2019, 10:29 AM IST
जानें यूपी पुलिस में भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी आजमा रही हैं क्या क्या हथकंड़े

सार

उत्तर प्रदेश में लड़कियों कांस्टेबल बनने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। लड़कियों हालांकि शारीरिक परीक्षा में पास तो हो जा रही हैं। लेकिन पास होने के बाद लंबाई के मामले में पीछे हो रही हैं। लिहाजा ये लड़कियों तरह तरह से अपनी लंबाई बढ़ रही है। ताकि कांस्टेबल की नौकरी में पास हो सके। हालांकि लड़कों की तुलना में लड़कियों की लंबाई में छूट दी गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में कास्टेबल की भर्ती निकली है। इसमें महिला पुलिस की भर्ती भी शामिल है। राज्य सरकार ने 49 हजार पुलिस कर्मियों के लिए भर्ती निकाली है और इसके लिए अभ्यर्थियों के मापतौल की प्रक्रिया चल रही हैं। भर्ती प्रक्रिया में पुलिस अभ्यर्थियों की लंबाई की नाप भी कर रही है। लेकिन लड़कियां लंबाई कम होने के कारण भर्ती होने के लिए लंबाई में तरह तरह के हथकंड़े आपना रही है। कोई लड़की बालों का जूड़ा बनाकर आ रही हैं तो कोई बालों में हेयर जैल लगाकर अपनी लंबाई बड़ा रही है।

उत्तर प्रदेश में लड़कियों कांस्टेबल बनने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। लड़कियों हालांकि शारीरिक परीक्षा में पास तो हो जा रही हैं। लेकिन पास होने के बाद लंबाई के मामले में पीछे हो रही हैं। लिहाजा ये लड़कियों तरह तरह से अपनी लंबाई बढ़ रही है। ताकि कांस्टेबल की नौकरी में पास हो सके। हालांकि लड़कों की तुलना में लड़कियों की लंबाई में छूट दी गई है। अपनी लंबाई ज्यादा दिखाने के लिए कोई लड़की सिर के जूड़े को स्टाइलिश बना कर आ रही तो कोई  जैल लगा रही है।

ताकि बालों से उनकी लंबाई बढ़ सके। बालों में जैल लगाने के लिए लंबाई में एक इंच का अंतर आ रहा है। क्योंकि जैल के कारण बाल मोटे हो जाते हैं और इससे नापने में लंबाई ज्यादा आ जाती है। हालांकि लड़कियों के ये प्रयोग सफल नहीं हो पा रहे हैं। क्योंकि इसके लिए भर्ती बोर्ड काफी सतर्क है। जानकारी के मुताबिक मेरठ में हो रही भर्ती में कई लड़कियों ने ये हथकंडे अपनाए लेकिन उनकी ये चालाकी पकड़ी गई है।

फिलहाल प्रदेश में कुल 49 हजार पदों के लिए भर्ती चल रही है और इसके लिए करीब सवा लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और उनकी की मापतौल प्रक्रिया चल रही है। लड़कियों द्वारा लंबाई बढ़ाने के हथकंड़ों का मामला मेरठ में पकड़ में आया यहां पर एक अभ्यर्थी बालों में जैल लगाकर पहुंची और इससे उसकी लंबाई एक इंच बढ़ गई। लेकिन बाद में शक होने पर उसके बालों को धुलवाया गया और उसके बाद उसकी लंबाई में एक इंच की कमी आ गई। वहीं एक अभ्यर्थी लंबाई बढ़ाने के लिए बालों का स्टाइलिश जूड़ा बनाकर पहुंची थीं। लेकिन बाद में उसकी चालाकी भी पकड़ी गई।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान