
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। योगी राज में कुछ दिन पहले हैदराबाद में एक डॅाक्टर को जिंदा जलाकर मार डालने की तरह ही घटना को अंजाम दिया गया। जहां गैंगरेप के आरोपियों ने जेल से छूटने के बाद रेप पीड़िता को मारपीट कर पहले घायल किया और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया। हालांकि बहादुर पीडिता दो किलोमीटर तक जल हुई दौड़ती रही और मदद से लिए गुहार लगाती रही। कुछ दिनों उसकी मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचित किया। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत में सुधार न होता देख राज्य सरकार ने उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया।
इस घटना के बाद हालांकि पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन राज्य में हुई इस खौफनाक घटना ने हैदराबाद की घटना की याद दिला दी है। यही नहीं ऐसा लग रहा है कि राज्य में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं है। जानकारी के मुताबिक अपने गैंग रेप मुकदमे की पैरवी के लिए पीड़िता घर से सुबह निकली थी। जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों ने साजिश कर रेप पीड़िता पर धारदार हथियारों से हमला किया और फिर उस पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। वह 90 फीसदी तक जल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया फिर उसे लखनऊ रेफर किया गया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राज्य सरकार ने उसे लखनऊ से दिल्ली स्थिति सफदरजंग अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया और फिर उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़िता दो किलोमीटर तक जलते हुए मदद के लिए गुहार लगाती रही। लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस को फोन किया और उसकी मदद की। इसके बाद महिला को स्वास्य केन्द्र व बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल इस मामले में गैंगरेप में आरोपित दो युवकों समेत पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि एक महीने के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की और गांव के युवक व उसके एक साथी को नामित किया गया था। इस घटना में शामिल अभियुक्त कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।