जानें क्यों प्रियंका पर ज्यादा आक्रामक हो रही हैं माया

Published : Jan 12, 2020, 11:33 AM IST
जानें क्यों प्रियंका पर ज्यादा आक्रामक हो रही हैं माया

सार

मायावती ने एक बार फिर आक्रामक तौर से कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा निशाना साधा है। मायावती ने साफ तौर पर कहा कि वह कोटा में मारे गए नवजात बच्चों पर शोक मनाने के लिए वहां नहीं जा सकती हैं। क्योंकि वहां पर कांग्रेस की सरकार है। प्रियंका गांधी जयपुर में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में जा सकती हैं लेकिन वह समय निकाल कर कोटा नहीं जा सकती हैं।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो रही हैं। मायावती ने एक बार फिर प्रियंका गांधी के कोटा में बच्चों की मौत के बाद वहां नहीं जाने पर कठघरे में खड़ा किया है। मायावती ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा जयपुर में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में जा सकती हैं। लेकिन बच्चों की मौत पर शोक मनाने के लिए कोटा नहीं जा सकती हैं। 

मायावती ने एक बार फिर आक्रामक तौर से कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा निशाना साधा है। मायावती ने साफ तौर पर कहा कि वह कोटा में मारे गए नवजात बच्चों पर शोक मनाने के लिए वहां नहीं जा सकती हैं। क्योंकि वहां पर कांग्रेस की सरकार है। प्रियंका गांधी जयपुर में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में जा सकती हैं लेकिन वह समय निकाल कर कोटा नहीं जा सकती हैं। प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद थे। मायावती ने ट्वीट कर लिखा है कि अन्य राजनैतिक दलों के साथ ही कांग्रेस पार्टी भी अपने आपको बदलने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस शासित राज्य में सरकारी लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में मासूम बच्चों की हुई है और कांग्रेस महासचिव शादी में व्यस्त हैं। जबकि वह कोटा जा सकती थी। असल में बसपा प्रमुख मायावती पिछले कुछ समय से प्रियंका गांधी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश में प्रियंका का सक्रिय होना है। क्योंकि यूपी में कांग्रेस के मजबूत होने से सीधा नुकसान बसपा को होगा। क्योंकि यूपी में मुस्लिम वोट में कांग्रेस सेंध लगा सकती है। जिसके कारण राज्य में बसपा के साथ ही सपा को नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिमों ने बसपा को वोट दिया था और जिसके कारण उसे दस सीटें मिली थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार