जानें क्यों भूख हड़ताल में बैठा है ओसामा बिन लादेन का डाक्टर

Published : Mar 03, 2020, 06:48 AM IST
जानें क्यों भूख हड़ताल में बैठा है ओसामा बिन लादेन का डाक्टर

सार

असल में पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सैनिकों ने मार गिराया था। दावा किया जाता है कि अमेरिकी सैनिकों की इसकी गुप्त सूचना उसके डाक्टर ने दी। जिसके बाद सीआईए की मदद से अमेरिकी सैनिकों ने आतंकी के सरगना को मार किया था।

नई दिल्ली। आतंक के सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने में अमेरिकी सैनिकों की मदद करने वाला उसका डाक्टर शकील अफरीदी को अब पाकिस्तानी सेना ने प्रताड़ित कर रहा है। लिहाजा अब अफरीदी ने जेल में ही भूख हड़ताल की शुरूआत कर दी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की जेल में बंद अफरीदी के भाई का दावा है कि अफरीदी के परिवार के खिलाफ पाकिस्तान की सरकार ने प्रताड़ना शुरू कर दी हैं।

असल में पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सैनिकों ने मार गिराया था। दावा किया जाता है कि अमेरिकी सैनिकों की इसकी गुप्त सूचना उसके डाक्टर ने दी। जिसके बाद सीआईए की मदद से अमेरिकी सैनिकों ने आतंकी के सरगना को मार किया था। शकील अफरीदी कई वर्षों से पाकिस्तान की जेल में बंद है। अफरीदी को आठ साल पहले पाकिस्तान की कोर्ट ने 33 साल कैद की सजा सुनाई थी। अफरीदी पर आतंकवादियों के साथ संबंधों का आरोप था। हालांकि कहा जाता है कि गुप्त सूचना देने के कारण पाकिस्तान की कोर्ट अफरीदी को सजा सुनाई है। हालांकि बाद में उसकी मांग पर उसकी सजा को 10 साल कम कर दिया गया था।

अब शकील अफरीदी ने पाकिस्तान की सरकार के जुल्म के खिलाफ जेल की कोठरी से ही भूख हड़ताल शुरू कर दी।  कहा जा रहा है पाकिस्तान में अफरीदी के परिवार को पाकिस्तान की सरकार और प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा जबकि जेल के भीतर बंद शकील को वहां पर कैदियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके बाद अफरीदी ने जेल में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। गौरतबल है कि पाकिस्तान के कोर्ट द्वारा अफरीदी को सजा सुनाए जाने के बाद अमेरिकी सांसदों ने इस बदले की कार्यवाही बताया था। जिसके बाद दबाव में पाकिस्तानी कोर्ट ने अफरीदी की सजा को कम किया था। ओसामा बिन लादेन की 2011 में हुई हत्या  हुई थी और इसको लेकर पाकिस्तान की चौतरफा फजीहत हुई थी क्योंकि विश्व बिरादरी का आरोप था कि पाकिस्तानी सेना ने ही लादेन को पनाह दी थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश