जानें क्यों झारखंड चुनाव में प्रियंका नहीं हैं कांग्रेस की स्टार प्रचारक

Published : Nov 16, 2019, 09:09 AM IST
जानें क्यों झारखंड चुनाव में प्रियंका नहीं हैं कांग्रेस की स्टार प्रचारक

सार

हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से भी दूरी बनाकर रखी थी। प्रियंका ने इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के लिए बहुत ज्यादा प्रचार नहीं किया है। हालांकि पिछले छह महीने से प्रियंक यूपी में काफी सक्रिय हुई हैं। वह राज्य सरकार को स्थानीय मुद्दों पर घेरते रहती है। 

रांची। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल नहीं किया है। हालांकि प्रियंका गांधी ने हाल ही में हुए महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में भी प्रचार नहीं किया था। यही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के प्रचार में भी हिस्सा नहीं लिया है।

असल में कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी खुद को उत्तर प्रदेश में स्थापित करने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने संगठन में बदलाव किए हैं और अब पार्टी बूथ स्तर पर नहीं टीम का गठन कर रही है। लिहाजा प्रियंका चाहती हैं कि पार्टी उन्हें कोई अन्य जिम्मेदारी न दे। ताकि वह पूरा ध्यान यूपी पर ही लगा सकें। लिहाजा प्रियंका ने खुद पार्टी से उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं करने का आग्राह किया था। इसी कारण प्रियंका का नाम झारखंड चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है।

हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से भी दूरी बनाकर रखी थी। प्रियंका ने इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के लिए बहुत ज्यादा प्रचार नहीं किया है। हालांकि पिछले छह महीने से प्रियंक यूपी में काफी सक्रिय हुई हैं। वह राज्य सरकार को स्थानीय मुद्दों पर घेरते रहती है। हालांकि राज्य में हुए 11 सीटों पर उपचुनाव में भी प्रियंका ने कोई प्रचार नहीं किया था। जबकि पार्टी के कार्यकर्ता इस बात की उम्मीद कर रहे थे कि प्रियंका प्रचार करेंगी।

फिलहाल प्रियकां राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन में बदलाव कर रही हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है। वहीं प्रियंका भी युवा नेताओं पर दांव खेल रही हैं। पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा का महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल था लेकिन उन्होंने दोनों ही राज्यों में एक भी चुनावी सभा को संबोधित नहीं किया। जिसके कारण उनका नाम हटाया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश