
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने भारत आ सकते हैं। ट्रंप का भारत का ये काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे में अमेरिका और भारत के बीच कई करार हो सकते हैं। हालांकि इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं और इसमें वहां पर प्रवासी भारतीय अहम भूमिका निभाएंगे। लिहाजा ट्रंप का ये दौरा इस मायने में भी काफी अहम है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया था। वहीं पिछले साल पीएम नरेन्द्र मोदी के 'हाउडी मोदी कार्यक्रम' के दौरान ट्रंप ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम के दौरान ही पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत आने का आमंत्रण दिया था। लिहाजा माना जा रहा है कि ट्रंप अगले महीने भारत आ सकते हैं। ट्रंप अगले महीने के अंत तक भारत के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि इसके लिए तिथि तय नहीं हुई है।
लेकिन दोनों देशों के अफसर उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। हालांकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप अमेरिकी संसद में उनके खिलाफ चल रहे महाभियोग पर फैसला आने के बाद भारत आ सकते हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रवासी भारतीय को रिझाने के लिए भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में प्रवासी भारतीय अहम भूमिका निभाएंगे। अमेरिका में नवंबर, 2020 को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा।
जिसके लिए ट्रंप मार्च के बाद चुनाव प्रचार में व्यस्त हो जाएंगे। लिहाजा ट्रंप का दौरा जल्द हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल पीएम नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की यात्रा के दौरान ट्रंप प्रशासन ने जमकर स्वागत किया था। जिसके बाद ट्रंप ने भारत को अमेरिका का दोस्त कहा था। पिछले सालों के दौरान अमेरिका और भारत के संबंध काफी प्रगाढ़ हुए हैं। वहीं अमेरिका भी पाकिस्तान की जगह भारत को ज्यादा तवज्जो दे रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।