सर्जिकल स्ट्राइक 2 पर कुमार विश्वास का तंज, कहा-सबूत मांगनेवालों को दे देना 100 ग्राम बम

Published : Feb 26, 2019, 11:21 AM IST
सर्जिकल स्ट्राइक 2 पर कुमार विश्वास का तंज, कहा-सबूत मांगनेवालों को दे देना 100 ग्राम बम

सार

विश्वास ने ट्विटर पर भारतीय वायुसेना के शौर्य की तारीफ करते हुए बिना किसी का जिक्र किए कहा कि इस बार सबूत मांगनेवालों को कुछ ग्राम बम ही सबूत के तौर पर दे देना चाहिए।

नई दिल्ली-- कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने भारत की तरफ से पाकिस्तान के अंदर घुसकर किए गए दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने तंज कसा। विश्वास ने ट्विटर पर भारतीय वायुसेना के शौर्य की तारीफ करते हुए बिना किसी का जिक्र किए कहा कि इस बार सबूत मांगनेवालों को कुछ ग्राम बम ही सबूत के तौर पर दे देना चाहिए। 

विश्वास ने पाकिस्तान के पीएम को भी इस हमले के बहाने जमकर सुनाया। पीओके में आतंकी कैंप ध्वस्त किए जाने की खबरों पर कुमार विश्वास ने कई ट्वीट किए।

पिछली बार सर्जिकल स्ट्राइक पर हुई राजनीतिक बयानबाजी पर तंज कसते हुए उन्होंने ट्वीट किया, 'इस बार #surgicalstrike2 का कोई भी सबूत मांगे तो भारतीय वायुसेना से अनुरोध है कि आप जांबाजों ने जैसा हज़ार टन का सबूत इमरान खान को दिया है, वैसा ही सौ-दो सौ ग्राम का सबूत ऐसे लोगों को भी ज़रूर पहुंचाए!' 

विश्वास ने पाकिस्तान के भारत के टमाटर रोकने पर की पाकिस्तानी नेताओं की बयानबाजी के बहाने इमरान खान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, 'कई दिनों से बालाकोट वाले भारतीय टमाटरों के लिए रो-पीट रहे थे।

इंडियन एयरफोर्स ने रात हजार टन की पहली खेप जैश के कंट्रोल रूम भेज दी है। अमन का सफेद रंग तो आपको समझ नहीं आता सो इमरान खान उम्मीद है यह लाल रंग पसंद आएगा। जितना मांगोगे उतना टमाटर भेजेंगे। वादा!' 

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना के पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की खबरें आ रही हैं। आज तड़के वायुसेना के मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में जबर्दस्त बमबारी कर आतंकियों के ठिकाने तबाह किए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन