कर्नाटक में गिर गई कांग्रेस जेडीएस सरकार, येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार

Published : Jul 24, 2019, 08:02 AM IST
कर्नाटक  में गिर गई कांग्रेस जेडीएस सरकार, येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार

सार

कर्नाटक में पिछले 15 दिन से चल रह सियासी नाटक का पटाक्षेप हो गया है। विश्वास मत पर चली लंबी बहस के बाद कांग्रेस-जेडीएस सरकार का पतन हो गया। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल बीजेपी अपने नेता येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए तैयार है।   

बेंगलुरु: बीजेपी नेता बी.एस. येदियुरप्पा के लिए आज खुशियां मनाने का दिन है। पिछले डेढ़ सालों से सत्ता के लिए उनका इंतजार खत्म हो गया है। वह पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें 106 लाकर भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। जबकि कम सीटें पाने वाली जेडीएस(37) और कांग्रेस(79) ने मिलकर सरकार बना ली थी। 

कर्नाटक विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद विधानसभाध्यक्ष के.आर.रमेश कुमार ने वोटिंग कराई। जिसमें कांग्रेस-जेडीएस सरकार के पक्ष में 99 वोट पड़े। जबकि बीजेपी के पक्ष में 105 वोट पड़े। जिसके बाद अपना कार्यकाल पूरा किए बिना कुमारस्वामी सरकार गिर गई। 

इस बीच मुंबई में रह रहे कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक विश्वास मत से अनुपस्थित रहे। अब वह सभी बीजेपी की सरकार बनने के बाद बेंगलुरु वापस लौटेंगे। हालांकि बागियों ने इस बात से इनकार किया है कि उनके इस्तीफे और सरकार से समर्थन वापस लेने के पीछे बीजेपी की कोई भूमिका है। 

इस बीच बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करके बातचीत करेंगे। जिसके बाद वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। येदियुरप्पा ने आज बेंगलुरु में बीजेपी के विधायकों की बैठक भी बुलाई है। 

इस बीच कांग्रेस-जेडीएस ने सरकार बचाने की हर संभव कोशिश की। स्पीकर के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश कुमार ने विश्वास प्रस्ताव पर लंबी बहस के जरिए मामले को बहुत समय तक लटकाए रखा। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के निर्देशों को भी दरकिनार कर दिया और पूरी बहस के बाद ही विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए तैयार हुए। वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भी अड़ गए थे। पूरे मामले के दौरान स्पीकर रमेश कुमार पर कई बार पक्षपात के आरोप भी लगे। 

लेकिन स्पीकर की इस लंबी कवायद का कोई लाभ नहीं हुआ। कुमारस्वामी सरकार अपना बहुमत खो चुकी थी, जो कि विश्वास मत के दौरान सामने आ गया।  
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल