mynation_hindi

लालू का जेल पुराण

dhananjay Rai |  
Published : Sep 09, 2018, 12:47 AM IST
लालू का जेल पुराण

सार

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से जेल की सलाखों के पीछे हैं। अदालत ने बीमारी के आधार पर उनकी जमानत बढ़ाने से इनकर कर दिया। जिसके बाद उन्हें समर्पण करना पड़ा।

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से जेल की सलाखों के पीछे हैं। अदालत ने बीमारी के आधार पर उनकी जमानत बढ़ाने से इनकर कर दिया। जिसके बाद उन्हें समर्पण करना पड़ा। लेकिन जेल जाने का लालू यादव का यह पहला अनुभव नहीं है। यह उनकी सातवीं जेल यात्रा है। इससे पहले भी वह कई बार जेल जा चुके हैं।

-    लालू यादव की पहली जेल यात्रा को अच्छी वजहों से थी। 26 जून 1975 को आपातकाल लगने के बाद छात्र राजनीति से जुड़े लालू यादव गिरफ्तार कर लिए गए और उन्हें पहली बार जेल जाना पड़ा।

-    इसके बाद लंबा समय निकला। इस बीच लालू यादव राजनीति में सक्रिय रहे और तरक्की करते हुए मुख्यमंत्री बन गए। जमीन से जुड़े लालू यादव धीरे धीरे अपने आधार से कटने लगे। उनपर चारा घोटाले का आरोप लगा और साल 1997 में फिर से वह सींखचों के पीछे पहुंच गए। इस दौरान 137 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे।

-    इसके बाद फिर से लालू यादव कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए। लेकिन चारा घोटाले के भूत ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। 28 अक्टूबर को उन्हें फिर से जेल जाना पड़ा। इस बार उन्हें पटना के बेऊर जेल भेजा गया।

-    इसके बाद आया मिलेनियम ईयर यानी साल 2000 जब 28 नवंबर को लालू फिर से गिरफ्तार हुए। हालांकि इस बार उनकी जेल यात्रा सिर्फ 24 घंटे की रही। उन्हें अगले ही दिन जमानत मिल गई और वह जेल से रिहा हो गए।

-    इस दौरान चारा घोटाले की सुनवाई चलती रही। अदालत ने साल 2013 में लालू यादव को इस मामले में सजा सुना दी। उन्हें रांची की बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया। हालांकि 13 दिसंबर को फिर से वह जेल से बाहर आ गए। क्योंकि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

-    इसके बाद साल 2017 में 23 दिसंबर को चारा घोटाला के एक और मामले में लालू यादव दोषी ठहरा दिए गए। जिसके बाद उन्हें फिर से बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया।

-    इसके बाद लालू यादव बेटे की शादी के लिए जमानत पर छूटे। उन्होंने स्वास्थ्य आधार पर अपनी जमानत तीन महीने और बढ़ाने की अपील की। लेकिन यह मंजूर नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि जब लालू यादव के अस्पताल की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें लालू यादव बिस्तर पर आराम से लेटे हुए हैं और उनके आस पास कोई मेडिकल उपकरण नहीं लगा हुआ है। जिसको लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया और कहा कि जेल जाने से बचने के लिए लालू यादव बहाना कर रहे हैं।

PREV

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे