लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

Published : Feb 21, 2019, 02:42 PM IST
लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

सार

चारा घोटाले के दोषी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बीमारी का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। उन्होंने बढ़ती उम्र, गंभीर बीमारियों और आने वाले लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए जमानत की याचिका लगाई है। 

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव ने चारा घोटाले के चाईबासा, देवघर और दुमका मामले में जमानत की गुहार लगाई है।

 हालांकि इन तीनों ही मामलों में झारखंड हाइकोर्ट गंभीर आरोपो का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। 

जिसके बाद लालू यादव की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। इस याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव की आयु 71 साल हो गई है। वह डायबिटीज, बीपी, हृदय रोग सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। 

लालू यादव का इलाज फिलहाल रांची के रिम्स में चल रहा है। कहा जा रहा है कि लालू यादव प्रत्येक दिन 13 प्रकार की दवाओं का सेवन करते है। 

लालू यादव के मुताबिक उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है। जिसको लेकर पार्टी नेताओं के साथ उन्हें कई बैठक करनी होगी और रणनीति तय करनी होगी। 

 गौरतलब है कि झारखंड हाइकोर्ट ने 10 जनवरी 2019 को लालू प्रसाद यादव को जमानत देने से इनकार कर दिया था। जिसको लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि