लालू ने मांगा आम तो डाक्टरों ने क्यों कहा कि जामुन खाइए

Published : Jun 29, 2019, 11:07 PM IST
लालू ने मांगा आम तो डाक्टरों ने क्यों कहा कि जामुन खाइए

सार

लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य खराब है और चारा घोटाले में दोषी साबित होने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है। चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खाने पीने के काफी शौकीन हैं। लेकिन बीमारी के बाद डाक्टर उनके खाने पीने के लिए काफी सावधानी बरत रहे हैं।

कभी बिहार ही नहीं देश की राजनीति का केन्द्र रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स अस्पताल में डाक्टरों से आम मांग रहे हैं। लेकिन डाक्टरों ने उन्हें आम नहीं जामुन खाने की सलाह दी है। ताकि उनके शुगर का स्तर कम हो। लालू पिछले दस दीन में तीस आम खा गये हैं। लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य खराब है और चारा घोटाले में दोषी साबित होने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है। 

चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खाने पीने के काफी शौकीन हैं। लेकिन बीमारी के बाद डाक्टर उनके खाने पीने के लिए काफी सावधानी बरत रहे हैं। लालू शुगर के रोगी हैं। लेकिन आम का मौसम होने के कारण उनका मन भी आम खाने को कर रहा है। लिहाज उन्होंने रिम्स में डाक्टरों से आम खाने को मांगा।

लेकिन डाक्टरों ने सीधे तौर पर इसके लिए मना कर दिया और कहा कि आम खाने की जगह वह जामुन खाएं। इससे उनका शुगर भी नियंत्रण में रहेगा। लालू यादव आम को काफी पसंद करते हैं। लालू अस्पताल में बार बार आम की मांग कर रहे हैं। लेकिन डाक्टर उनकी आम की डिमांड को पूरी नहीं कर रहे हैं। ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनके आम खाने पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक डाक्टरों ने लालू को दिन में एक ही आम खाने की इजाजत दी थी।

लालू प्रसाद यादव ने दस दिन में करीब 30 आम खाए। जिसके बाद उनका शुगर का स्तर काफी बढ़ गया है। जिसके बाद डाक्टरों ने उनके आम खे पर रोक लगा दी है। अब डाक्टरों ने लालू को जामुन खाने की सलाह दी है। ताकि उनका शुगर का स्तर नीचे आ सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने अस्पताल प्रशासन पर नहाने के लिए पानी न देने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उनके कमरे में पानी नहीं आता है। इसलिए उन्हें आसपास के लोगों से पानी लेना पड़ रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश