पीएम मोदी को कई देशों ने दिया है अपना शीर्ष सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

Published : Jun 08, 2019, 01:42 PM ISTUpdated : Jun 08, 2019, 01:43 PM IST
पीएम मोदी को कई देशों ने दिया है  अपना शीर्ष सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर 8 जून को मालदीव पहुंचेंगे। इस यात्रा को भारत के पड़ोसी देशों के महत्व और 'नेबरहुड फर्स्ट' की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सालेह 'निशान इज्जुदीन' प्रदान करेंगे। 

मालदीव ने विदेशी नेताओं को दिए जाने वाले अपने सर्वोच्च सम्मान 'द मोस्ट आनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुदीन' से पीएम नरेंद्र मोदी को नवाजने का ऐलान किया है। मालदीव दौरे में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी को मिलने वाला यह पहला विदेशी सम्मान है। पिछले कार्यकाल के दौरान उन्हें कई देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। एक नजर पीएम मोदी को अब तक मिले विदेशी सम्मानों पर...। 

रूस - ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’: 

अप्रैल 2019 में रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित करने का ऐलान किया। पीएम मोदी को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी को 'निशान इज्जुदीन' से नवाजेगा मालदीव

संयुक्त अरब अमीरात - ‘जायेद मेडल’ : 

अप्रैल 2019 में ही संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘जायद मेडल’ से सम्मानित करने की घोषणा की थी। यह किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला यूएई का सबसे बड़ा सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।

दक्षिण कोरिया - सियोल शांति पुरस्‍कार : 

प्रधानमंत्री मोदी को 22 फरवरी को दक्षिण कोरिया के सोल में सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। यह सम्‍मान उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग, ग्‍लोबल आर्थिक प्रगति और भारत के लोगों के मानव विकास को तेज करने की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए दिया गया। इस पुरस्कार के तहत पीएम मोदी को एक प्रशस्त्रि पत्र और 2 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये) की सम्मान निधि मिली थी। पीएम ने यह राशि नमामि गंगे मिशन के लिए समर्पित कर दी। पीएम मोदी यह पुरस्कार पानेवाले दुनिया के 14वें और भारत के पहले व्यक्ति हैं।

फिलिस्तीन - ग्रैंड कॉलर सम्मान : 

फिलस्तीन के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने ग्रैंड कॉलर सम्मान प्रदान किया। भारत और फिलिस्तीन के रिश्तों की बेहतरी के लिए श्री मोदी द्वारा उठाए गए कदमों के लिए यह सम्मान दिया गया। ग्रैंड कॉलर विदेशी मेहमान को दिया जाने वाला फिलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।

अफगानिस्तान - आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड : 

प्रधानमंत्री मोदी को साल 2016 में अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। हेरात में ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। अफगानिस्तान के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को उनकी सेवाओं की प्रशंसा में अफगान सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

संयुक्त राष्ट्र - ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’:  

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण संबंधी पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के समर्थन में उनके पथप्रदर्शक कार्य और 2022 तक भारत में सभी एकल-उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने के उनके अभूतपूर्व संकल्प के लिए नेतृत्व वर्ग में यह सम्मान दिया गया।

फिलिप कोटलर प्रेशिडेंशियल पुरस्कार : 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में देश को उत्कृष्ट नेतृत्व देने के लिए प्रथम फिलिप कोटलर प्रेशिडेंशियल पुरस्कार से सम्मानित गया। यह पुरस्कार पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट पर केंद्रित है। प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान अब इनोवेशन और मेक इन इंडिया के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी, लेखांकन एवं वित्त जैसे पेशेवर सेवाओं के केंद्र के रूप में हुई है। प्रशस्ति पत्र में यह भी कहा गया है कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से सामाजिक लाभ और वित्तीय समावेशन के लिए विशिष्ट पहचान संख्या, आधार सहित डिजिटल इंडिया क्रांति हो सकी। प्रोफेसर फिलिप कोटलर नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग के विश्व प्रसिद्ध प्रोफेसर हैं।

सऊदी अरब - सैश ऑफ किंग अब्दुल अजीज सम्मान : 

प्रधानमंत्री मोदी को 2016 में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘सैश ऑफ किंग अब्दुल अजीज (स्पेशल क्लास) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार आधुनिक सउदी राज्य के संस्थापक अब्दुल्लाजीज अल सौद के नाम पर है। शाह सलमान बिन अब्दुल्लाजीज ने शाही कोर्ट में प्रधानमंत्री को इस सम्मान से विभूषित किया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट