इस राज्य में बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम ने पीएम से की मांग

Published : Apr 07, 2020, 10:44 AM IST
इस राज्य में बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम ने पीएम से की मांग

सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि अभी सरकारों की प्राथमिकता जनता के जीवन को बचाने के लिए है और अर्थव्यवस्था को बाद में सुधारा जा सकता है। राव ने आगाह किया कि अगर लॉकडाउन को हटा दिया गया तो राज्य में बड़े हादसे हो सकते हैं और कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ सकती है।

नई दिल्ली। देश में चले रहे 21 दिनों को आगे बढ़ाया जा सकता है। लॉकडाउन  14 अप्रैल तक है। लेकिन अब माना जा रहा कि लॉकडाउन का बढ़ाया जा सकता है।  अगर देश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम नहीं हुआ तो देश में ये बढ़ सकता है।  तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए।  क्योंकि लॉकडाउन हटने पर लोग बड़ी संख्या में मर सकते हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि अभी सरकारों की प्राथमिकता जनता के जीवन को बचाने के लिए है और अर्थव्यवस्था को बाद में सुधारा जा सकता है। राव ने आगाह किया कि अगर लॉकडाउन को हटा दिया गया तो राज्य में बड़े हादसे हो सकते हैं और कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ सकती है। राव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग करेंगे।

देश में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन 25 मार्च को लागू किया गया था और यह 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। राव ने कहा कि देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस के बाद पुनर्जीवित कर सकते हैं। लेकिन हम उन लोगों के जीवन को वापस नहीं ला सकते जो इस वायरस के संक्रमण के कारण मर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन हटाया जाता है तो राज्य के हालत बिगड़ सकते हैं। तेलंगाना में अब तक पॉजिटिव मामले मामले दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, राव ने मंत्रियों, विधायकों और सरकारी कर्मचारियों के वेतनों में कटौती की थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल