
Congress 2nd List: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने में चंद दिन शेष है। उसके पहले कांग्रेस ने मंगलवार को 43 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। असम, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, एमपी और दमन-दीव की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इसके पहले 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। देखा जाए तो कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 सीटों पर प्रत्याशी तय कर चुकी है।
दो पूर्व सीएम के बेटों को टिकट
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्व सीएम के बेटों को भी प्रत्याशी बनाया है। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया है। वहीं राजस्थान के सीएम रहे अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी मौका मिला है। उन्हें जालोर से प्रत्याशी बनाया गया है।
युवाओं को तरजीह
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी, एक मुस्लिम और 4 महिला प्रत्याशियों को जगह मिली है। गुजरात से 7, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3, मध्य प्रदेश से 10, असम से 12 और दमन-दीव से 1 प्रत्याशी है। सामान्य वर्ग के 10 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों की सूची में युवाओं को तरजीह दी गई है। 50 साल से कम उम्र के 25 कैंडिडेट्स हैं।
पहली लिस्ट में था राहुल और शशि थरूर का नाम
कांग्रेस की 8 मार्च को आई पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम थे। उसमें केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। राहुल गांधी को वायनाड और शशि थरूर को तिरूवनंतपुरम से टिकट दिया गया था।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।