योगी सरकार के नये मंत्रियों को मिला विभाग: राजभर, दारा सिंह, सुनील...किसको-क्या जिम्मेदारी?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Mar 12, 2024, 07:49 PM ISTUpdated : Mar 12, 2024, 07:52 PM IST
योगी सरकार के नये मंत्रियों को मिला विभाग: राजभर, दारा सिंह, सुनील...किसको-क्या जिम्मेदारी?

सार

ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज व मुस्लिम वक्फ विभाग, दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग, सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 5 मार्च को हुआ था। चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर समेत 4 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। मंगलवार को उन्हें विभाग आवंटित कर दिए गए। आइए जानते हैं कि किसको क्या मिला?

किसको-क्या मिला?

विभागों के बंटवारे में ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज व मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में बीजेपी से एमएलसी बने दारा सिंह चौहान कारागार विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपा गया है। विभागों के बंटवारे में  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति अब नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री बन गए हैं।

योगी कैबिनेट में कुल 56 मंत्री

आपको बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब योगी सरकार में कुल 56 मंत्री हो गए हैं। जिसमें 2 डिप्टी सीएम, 22 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल हैं। बीते मंगलवार को ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। उसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद से सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने वाले विधायक सुनील शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी।

ये भी पढें-हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार: 5 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए कौन-क्या डिटेल में...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश