Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर उतारे अपने कैंडीडेट, ये कांग्रेस नेता हुए नाराज

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 27, 2024, 10:17 AM IST
Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर उतारे अपने कैंडीडेट, ये कांग्रेस नेता हुए नाराज

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना उद्धव गुट ने भी 27 मार्च को अपने 17 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। उद्भव ठाकरे की शिवसेना ने आज मुंबई की 6 में से 4 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। एक सीट को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरूपम नाराज हो गए हैं। 

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना उद्धव गुट ने भी 27 मार्च को अपने 17 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। उद्भव ठाकरे की शिवसेना ने आज मुंबई की 6 में से 4 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। साउथ सेंट्रल मुंबई से अनिल देसाई को चुनावी अखाड़े में उतारा गया है। मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से अमोल को टिकट देकर शिवसेन उद्भव ने कांग्रेस के कई नेताओं को नाराज कर दिया है। संजय निरुपम खुद मुंबई नार्थ वेस्ट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। राहुल गांधी से भी उन्हें आश्वासन मिला था, लेकिन उससे पहले उद्भव गुट ने अपना प्रत्याशी उतार दिया। 

प्रत्याशियों की लिस्ट 

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्रकैंडीडेट नाम
1 बुलढाणानरेंद्र खेडेकर
2यवतमाल वाशिमसंजय देशमुख
3 मावलासंजोग वाघेरे पाटिल
4 सांगली चंद्रहार पाटिल
5हिंगोलीनागेश पाटिल
6संभाजी नगर चंद्रकांत खैरे
7धाराशीव ओमराजे निंबालकर
8शिर्डी भाऊ साहब बाघचौरे
9निसाराजाभाऊ वाजे
10रायगढ़ अनंत गीते
11सिंधुदुर्ग- रत्नागिरीविनायक राउत
12ठाणे राजन विचारे
13मुंबई पूर्वसंजय दीनापतिल
14मुंबई साउथअरविंद रावन्त
15मुंबई उत्तर-पश्चिमअमोल कीर्तिकर
16परभणीसंजय स्टूडियो
17मुंबई साउथ-सेंट्रलअनिल देसाई


राहुल गांधी से आश्वासन मिलने के बाद संजय निरुपम कर रहे थे तैयारी, अब हुए नाराज
महाराष्ट्र में महाअघाड़ी गठबंधन संयुक्त रूप से चुनाव लड़ रहा है। जिसमें कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद पवार गुट शामिल हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माने जाने वाले संजय निरुपम मुंबई नार्थ-वेस्ट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह काफी दिनों से सक्रिय भी थे। इस बारे में उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी बात की थी। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने उन्हें वहां से चुनावी मैदान में उतारने का आश्वासन भी दिया था। इसके बावजूद उनकी सीट से उद्धव ठाकरे गुट की ओर से अपने प्रत्याशी के रूप में अमोल कीर्तिकर का नाम घोषित किए जाने से संजय निरुपम नाराज हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें.....
Breaking News: होली खेलकर ऋृषिकेश से लौट रहे थे 4 दोस्त, हाईवे पर इस एक गलती से खत्म हो गई सभी की जिंदगी

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल