लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए की सीटों का ऐलान, शाहनवाज की सीट जेडीयू, गिरिराज की सीट एलजेपी को मिली

Published : Mar 17, 2019, 03:17 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए की सीटों का ऐलान, शाहनवाज की सीट जेडीयू, गिरिराज की सीट एलजेपी को मिली

सार

भाजपा के अल्पसंख्यक चेहरे शाहनवाज हुसैन की भागलपुर सीट जेडीयू के पास गई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के मुखर समर्थक और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट एलजेपी को मिली है। बिहार में सभी 7 चरणों में चुनाव होना है।

बिहार में विरोधी महागठबंधन पर बढ़त लेते हुए एनडीए ने अपनी सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है। भाजपा, जेडीयू और एलजेपी ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर यह बताया कि कौन पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी। एनडीए में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को 17-17 सीट मिली हैं। राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को 6 सीट दी गई हैं। खास बात यह है कि भाजपा ने अपने दो बड़े नेताओं की सीटें सहयोगी दलों को दे दी हैं। 

भाजपा के अल्पसंख्यक चेहरे शाहनवाज हुसैन की भागलपुर सीट जेडीयू के पास गई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के मुखर समर्थक और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट एलजेपी को मिली है। बिहार में कुल 7 चरणों में चुनाव होना है। इनमें से 4 सीटों पर 11 अप्रैल, 5 सीटों पर 18 अप्रैल, 5 सीटों पर 23 अप्रैल, 5 सीटों पर 29 अप्रैल, 5 सीटों पर 6 मई, 8 सीटों पर 12 मई और बाकी 8 सीटों पर 19 मई को वोटिंग होगी। 

एनडीए में भाजपा के खाते में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, महाराजगंज, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, शिवहर, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद सीट आई है। वहीं जेडीयू को कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, गया, जहानाबाद, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी और झंझारपुर सीट मिली है। एलजेपी को छह सीटें मिली हैं। इनमें वैशाली, समस्तीपुर, हाजीपुर, खगड़िया, जमुई और नवादा शामिल हैं। 

उधर, राज्य में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तकरार बनी हुई है। बताया जा रहा है कांग्रेस राज्य में 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं लालू प्रसाद यादव की आरजेडी उसे ज्यादा से ज्यादा 8 सीटें देने पर अड़ी हुई है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान