
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से चार दिन के यूपी के दौरे पर हैं। लेकिन इस दौरे से पहले ही प्रियंका ने राज्य की जनता को चिट्ठी लिखकर राजनैतिक विसात को साधना शुरू कर दिया है। प्रियंका ने जनता के नाम इमोशनल चिट्ठी लिखी है। प्रियंका ने लिखा है कि उसका यूपी के साथ गहरा नाता है।
असल में प्रियंका ने जनता को आकर्षित करने के लिए इमोशनल कार्ड खेला है। इस जरिए प्रियंका राज्य में कांग्रेस के पुराने वोट बैंक को टारगेट करना चाहती है। प्रियंका का ससुराल मुरादाबाद में और उसके परनाना जवाहरलाल नेहरू का घर प्रयागराज(तत्कालीन इलाहाबाद) है। लिहाजा प्रियंका ने चिट्ठी के जरिए इमोशनल कार्ड खेला है। वह जनता को बताना चाहती है कि इसका नाता यूपी से है और अब राज्य की जनता उसे मौका दे। राज्य में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है और उसका मुकाबला राज्य और केन्द्र में सत्ताधारी भाजपा के साथ तो है ही वहीं राज्य में सपा-बसपा गठबंधन से भी मुकाबला है।
अब तो रायबरेली और अमेठी में भी मुकाबल दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि मायावती ने इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पिछले दिनों कांग्रेस ने भी सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा था कि वह उनके प्रत्याशियों के लिए अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
आज प्रियंका ने लखनऊ पहुंचते ही यूपी के लोगों को चिट्ठी लिखकर कहा कि सड़क और नदी मार्ग से सभी से मिलूंगी। प्रियंका ने लिखा है कि यूपी के लोगों से मेरा पुराना नाता है और राजनीति के शोर में यूपीवासियों की समस्या कहीं दब सी गई है। मेरी जिम्मेदारी आप सबके साथ मिलकर यूपी की राजनीति को बदलने की है।
इस चिट्ठी के जरिए प्रियंका ने दावा किया है कि वह अपने यूपी दौरे में जल मार्ग, बस, ट्रेन, पदयात्रा जनता से संपर्क करेगी। आज प्रियंका 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक भी करेंगी। इसके साथ ही उन नेताओं से भी मिलेगी जिन् लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिल गया है। इसके साथ ही बड़े नेताओं के साथ बैठक भी करेगी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।