कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने महिला एसपीओ की गोली मारकर हत्या की, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Published : Mar 16, 2019, 05:38 PM ISTUpdated : Mar 16, 2019, 06:03 PM IST
कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने महिला एसपीओ की गोली मारकर हत्या की, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने अपनी कायराना हरकत फिर शुरू कर दी है। आम नागरियों को निशाना बनाने वाले आंतकियों ने पुलिस अफसरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आंतकियों ने कश्मीर घाटी के शोपियां में एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी खुशबू जान की गोली मार कर हत्या कर दी है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने अपनी कायराना हरकत फिर शुरू कर दी है। आम नागरियों को निशाना बनाने वाले आंतकियों ने पुलिस अफसरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आंतकियों ने कश्मीर घाटी के शोपियां में एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी खुशबू जान की गोली मार कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया है।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से आंतकी पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी निशाना बना रह हैं। पिछले दिनों की घटना को अगर देखें तो घाटी में आंतकियों ने पिछले तीन दिन के दौरान तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अब इस बार महिला विशेष पुलिस की अफसर को आंतकियों ने निशाना बनाया है। आंतकियों ने एसपीओ खुशबू जान की शोपियां में गोली मारकर दी। इसके बाद महिला एसपीओ को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

इस घटना के बाद सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां के वेहिल इलाके में महिला पुलिस अधिकारी को अज्ञात आतंकियों ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे गोली मार दी। ये कहा जा रहा है कि उस वक्त महिला अपने घर में ही थी और आतंकियों ने महिला अधिकारी को उनके घर पर ही गोली मारी है।

 हादसे में गंभीर रूप से घायल खुशबू को साथी पुलिसकर्मियों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार को पुलवामा जिले में आतंकियों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को जबरन उसके घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं बुधवार को पुलवामा जिले में ही आतंकियों ने सेना के एक पूर्व जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल