MP News: महिला को घर से घसीट कर पीटा, निर्वस्त्र करके घुमाया, Video बनते रहे ग्रामीण, जाने वजह

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 27, 2024, 03:25 PM IST
MP News: महिला को घर से घसीट कर पीटा, निर्वस्त्र करके घुमाया, Video बनते रहे ग्रामीण, जाने वजह

सार

इंदौर शहर के इस वीडियो में  एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। उसके  बाद पूरे गांव में घुमाया गया। ऐसा करने वाली भी 4 महिलाएं ही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को अरेस्ट कर लिया है। 

इंदौर। मध्य प्रदेश में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडिये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंदौर शहर के इस वीडियो में  एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। उसके  बाद पूरे गांव में घुमाया गया। ऐसा करने वाली भी 4 महिलाएं ही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को अरेस्ट कर लिया है। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को पकड़ा
वायरल वीडियो इंदौर के समीप गौतमपुरा का है। जहां  4 महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से सीढ़ियों से घसीटते हुए बाहर निकाला। उसके बाद उसकी डंडों से पिटाई की। चारों महिलाओं ने पीटने के बाद उस महिला को निर्वस्त्र कर दियाऔर गांव की गली में घुमाया। हैरानी की बात यह है कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को पूरा गांव तमाशबीन बना देखता रहा। किसी ने मुंह तक नहीं खोला। 
इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

3 सहेलियों के साथ मिलकर महिला ने किया यह दुस्साहस
जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक महिला अपनी सास को मंदसौर लेकर जाने से नाराज थी। इसीलिए उसने अपनी 3 सहेलियां के साथ मिलकर महिला को पीटा।

तमाशबीन बने ग्रामीण वीडियो बनाने में रहे बिजी
गांव में आरोपी महिला जब पीड़िता के यहां गई तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। वह पीड़िता से कह रही थी कि  तू मेरी सास को लेकर क्यों गई। इसके बाद उसे घर से घसीटते हुए गली में ले आई। फिर पाइप और डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद अपनी 3 सहेलियों के साथ मिलकर उसके कपड़े फाड़ दिए। हैरानी की बात यह है कि गांव के लोग महिलाओं को रोकने की बजाय मोबाइल पर वीडियो बना रहे थ्ज्ञे। पुलिस के अनुसार पीड़िता और आरोपी महिला की सास आपस में बातचीत करती थी। जिससे आरोपी महिला पीड़िता से चिढ़ती थी। पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर लिया है। 

ये भी पढ़ें.....
Lok Sabha Elections: पीएम मोदी ने अमृता रॉय से किया ऐसा वादा, खड़े हो गए भ्रष्टाचारियों के कान


 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश