पाकिस्तान से नाराज देश के किसानों ने लिया यह बड़ा फैसला

Published : Feb 18, 2019, 01:30 PM ISTUpdated : Feb 18, 2019, 03:29 PM IST
पाकिस्तान से नाराज देश के किसानों ने लिया यह बड़ा फैसला

सार

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत से मध्य प्रदेश के किसान भी बेहद गुस्से में हैं। झाबुआ जिले के किसानों ने तय किया है कि वह पाकिस्तान को अपना उगाया हुआ टमाटर नहीं भेजेंगे। चाहे वह गोदाम में पड़ा हुए सड़ जाए और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़े। 

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के किसानों ने जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए सेना के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है। वह पुलवामा हमले के बाद पूरी तरह मोदी सरकार के साख खड़े हैं। 

झाबुआ के किसानों ने पाकिस्तान को अपना टमाटर भेजने से इनकार कर दिया है। हालांकि किसानों को इससे आर्थिक नुकसान भी होगा। लेकिन देश के लिए वह ये नुकसान उठाने के लिए तैयार हैं। 

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पेटलावद में एक्सपोर्ट क्वालिटी के टमाटर की खेती की जाती है। जिसका एक्सपोर्ट विदेश में किया जाता है। इस इलाके की पूरी अर्थव्यवस्था टमाटर की खेती पर टिकी हुई है। 

हालांकि सच यह है कि किसानों को टमाटर एक्सपोर्ट करने में उन्हें बाजार भाव से चार गुना मुनाफा होता है। लेकिन अब किसानों ने देशहित को मुनाफे के उपर रखने का फैसला किया है। 

किसानों ने तय किया है कि वह जिस किसी थोक विक्रेता को अपना टमाटर बेचेंगे उससे इस बात की गारंटी भी लेंगे कि वह टमाटर पाकिस्तान नहीं बेचेगा। 

यह भी पढ़िए-- जानिए पुलवामा हमला मामले के पीछे का सच
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान