पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को सेना ने मार गिराया, 4 जवान भी हुए शहीद

Published : Feb 18, 2019, 01:26 PM ISTUpdated : Feb 18, 2019, 08:22 PM IST
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को सेना ने मार गिराया, 4 जवान भी हुए शहीद

सार

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले में रात 12 बजे से चल रहे एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले में रात 12 बजे से चल रहे एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड कामरान और आतंकी गाजी रशीद के भी मारे जाने की सूचना है। 

यह मुठभेड़ लगभग 11 घंटे चली और इस दौरान एक अन्य आतंकवादी भी ढेर किया गया है। जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि अभी भी 5 आतंकवादियों के छिपे होने आशंका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजी रशीद और एक अन्य आतंकी पुलवामा हमले के बाद भागने में कामयाब रहा था। जबकि एक आतंकी मोहम्मद आदिल डार आत्मघाती हमले में मारा गया था। मिली सूचना के मुताबिक गाजी जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर के सबसे विश्वसनीय करीबियों में से एक है।

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ कल रात 12 बजे से चल रहा है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। मुठभेड़ 11 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक चली। बता दें कि रविवार देर रात खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जैश-ए-मोहम्मद ) के आतंकवादियों की यहां छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पिंगलेना गांव को घेर लिया। पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘घेराबंदी जैसे ही कड़ी हुई छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।' 

इस मुठभेड़ में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए। शहीदों में मेजर डीएस ढौंडियाल, हवलदार शियो राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह थे। सभी शहीद जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘पिंगलेना गांव में रविवार रात हुई गोलीबारी में एक नागरिक की भी मौत हुई है। मृतक की पहचान मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है।’
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान