MP News: ग्वालियर में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने रेप की घटनाओं को लेकर कह दी ये बड़ी बातें

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 02, 2024, 01:42 PM ISTUpdated : Mar 02, 2024, 02:02 PM IST
MP News: ग्वालियर में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने रेप की घटनाओं को लेकर कह दी ये बड़ी बातें

सार

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए। ताकि भविष्य में उनकी इस तरह की घिनौनी हरकत की कोई और लड़की शिकार न बने। उन्होंने इसके लिए सरकार से बाकायदा कानून बनाने तक की बात कही।

ग्वालियर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचने वाली है। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज ग्वालियर पहुंची । जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान लड़कियों के साथ बलात्कार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बड़ी बात कही है। अलका लांबा ने कहा कि बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए। ताकि भविष्य में उनकी इस तरह की घिनौनी हरकत की कोई और लड़की शिकार न बने। उन्होंने इसके लिए सरकार से बाकायदा कानून बनाने तक की बात कही।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची हैं ग्वालियर
ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने कहा कि आज यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचने वाली है। यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आई हूं। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुई अलका लांबा नेे कहा कि यहां पर महिलाओं और बच्चियों के साथ जिस तरह से बलात्कार की घटनाएं हो रही है।

कांग्रेस नेत्री ने कहा, नपुंसक बनाने का कानून बनना चाहिए
बलात्कारियों को नपुंसक करने का कानून बनना चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट भी बनाई जाए। जिससे कि इस तरह से पीड़ित महिलाओं को शीघ्र से शीघ्र न्याय मिल सके। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा ककि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों में कानून का डर खत्म हो गया है। नाबालिग लड़कियों के साथ जघन्यता की जा रही है। कानपुर में दो नाबालिग बेटियों का बलात्कार किया गया। इन बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी पर चढ़ाया जाए।

अलका लांबा ने नारी न्याय यात्रा शुरू करने को कहा
अलका लांबा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ अब हर जिले से हम नारी न्याय यात्रा की शुरूआत करेंगे। हर पीड़ित के घर जाकर मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर कानूनी रूप से उनकी मदद करेंगे। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर भाजपा की ओर से धरना दिए जारे के मुद्दे पर अलका लांबा ने कहा कि उस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्हें भी फांसी दी जानी चाहिए।

बीजेपी के सांसद विधायक खुद महिला अपराध में फंसे हैं: अलका लांबा
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का धरना दिखावा मात्र है। भाजपा के सांसद और विधायक खुद महिला अपराध में फंसे हैं। पहले उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। भाजपा अपने सांसद विधायकों को बचा रही है। अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उज्जैन में पीड़ित बच्चियों और महिला से मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे। कांग्रेस नेत्री ने पार्टी कार्यालय में महिलाओं के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्हें ब्रीफ भी किया।

ये भी पढ़ें.....

Jharkhand News: दुमका में स्पेनिश युवती के साथ पति के सामने गैंगरेप, मारपीट, हैवानों की हरकत ने किया शर्मसार

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान