MP News: महाकाल गर्भगृह में लगी आग में घायलों की संख्या बढ़ी, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक हुए सक्रिय

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 25, 2024, 05:02 PM ISTUpdated : Mar 25, 2024, 05:58 PM IST
 MP News: महाकाल गर्भगृह में लगी आग में घायलों की संख्या बढ़ी, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक हुए सक्रिय

सार

 श्री महाकलेश्वर मंदिर उज्जैन के गर्भगृह में भस्मआरती के दौरान हुए हादसे में 14 लोग घायल हो गए। जिसमें 9 की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया है। इस घटना की वजह केमिकल युक्त गुलाल जलते दीपक में पड़ने की वजह से भड़की आग बताई जा रही है।

उज्जैन।  श्री महाकलेश्वर मंदिर उज्जैन के गर्भगृह में भस्मआरती के दौरान हुए हादसे में 14 लोग घायल हो गए। जिसमें 9 की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया है। इस घटना की वजह केमिकल युक्त गुलाल जलते दीपक में पड़ने की वजह से भड़की आग बताई जा रही है। जिला कलक्टर ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के वक्त मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के बेटे भी मंदिर परिसर में मौजूद थे। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई थी। 

जलते दीपक में गुलाल पड़ने से भड़की आग
जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 4 बजे भस्म आरती हो रही थी। उसी दौरान पूर्व की भांति बाबा महाकाल के साथ होली खेली जाने लगी। जिसमें किसी ने पुजारी पर गुलाल फेंका। गुलाल दीपक पर गिरा और आग भभक पड़ी। जिससे पूरे गर्भगृह में पलक झपकते ही आग लग गई। आग से गर्भगृह में चांदी की दीवार को सुरक्षित रखने के लिए लगाया गया फ्लैक्स जलने लगा। वहां कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए तो काफी लोग चीखते चिल्लाते हुए भागने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। 

9 लोगों की हालत गंभीर, इंदौर के अरविंदो हास्पिटल में भर्ती
इस हादसे में मुख्य पुजारी समेत 14 लोग झुलसे हैं। गंभीर रूप से झुलसे 9 लोगों को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां के डाक्टरों ने सभी की हालत ठीक बताई है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल जाकर सभी घायलों से मुलाकात की। उनका हालचाल पूछा और डाक्टरों को उनके समुचित इलाज का निर्देश दिया।

CM डा. मोहन यादव हुए इंदौर रवाना
सीएम डा. मोहन यादव भी हेलीकाप्टर से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। वह वहां पर अरविंदो अस्पताल जाएंगे। जहां झुलसे पुजारियों और सेवादारों से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछेंगे। 

ये है घायलों की लिस्ट 

 क्रम संख्याझुलसे लोगों के नाम उम्र पिता के नाममंदिर से रिश्ता
1सत्यनारायण
 
79 वर्षलक्ष्मण जीसेवक
2चिन्तामण   65 वर्षभागीरथसेवक
3रमेश 60 वर्ष  रघुनाथ सेवक
4मनोज कुमार 43 वर्ष घनश्याम पुजारी पुत्र
5महेश कुमार27 वर्ष सेवारामसेवक
6शिवम कुमार21 वर्षकांतीलाल सेवक 
7अंश कुमार13 वर्ष नीरज कुमार पुजारी पुत्र
8संजय कुमार 50 वर्षगणेश प्रसाद पुजारी
9विकास कुमार35 वर्षघनश्याम पुजारी प्रतिनिधि
10आनंद कुमार23 वर्ष सुनील कुमारसेवक
11सोनू54 वर्षकैलाश चंद्रसेवक
12 राजकुमार सिंह50 वर्ष छल सिंहसेवक
13कमल जोशी44 वर्ष अज्ञातगर्भगृह निरीक्षक
14मंगल बिंजवा36 वर्षअज्ञातसफाई कर्मचारी


ये भी पढ़ें.....
MP News: उज्जैन के महाकलेश्वर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 झुलसे, CM के बेटे भी थे मौजूद

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल