महाराष्ट्र में नक्सलियों ने हमला कर निर्माण कार्य में लगे 6 वाहन जलाए

Published : Jan 31, 2019, 02:54 PM IST
महाराष्ट्र में नक्सलियों ने हमला कर निर्माण कार्य में लगे 6 वाहन जलाए

सार

अधिकारी ने बताया कि करीब 12 माओवादियों के समूह ने चार ट्रैक्टरों और दो जेसीबी मशीनों में आग लगा दी। ये वाहन इलाके में निर्माण कार्य के लिये लाए गए थे। उन्होंने बताया कि कुरखेड़ा-कोच्चि-चिचगद मार्ग पर पेड़ों को काटकर और रास्ते पर उसकी टहनियां बिखेरकर माओवादियों ने मार्ग जाम किया।

गढ़चिरौली--महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों ने हमला कर छह वाहनों में आग के हवाले कर दिया। एक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जलाए गए वाहनों में ट्रैक्टर भी थे जिसमें निर्माण कार्य से जुड़ा सामान लदा था। उन्होंने बताया कि डोंगरगांव पुलिस चौकी के पास कोरची तहसील में सुबह यह घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि करीब 12 माओवादियों के समूह ने चार ट्रैक्टरों और दो जेसीबी मशीनों में आग लगा दी। ये वाहन इलाके में निर्माण कार्य के लिये लाए गए थे। उन्होंने बताया कि कुरखेड़ा-कोच्चि-चिचगद मार्ग पर पेड़ों को काटकर और रास्ते पर उसकी टहनियां बिखेरकर माओवादियों ने मार्ग जाम किया।

उन्होंने कहा, पुलिस को आशंका है कि घटना के पीछे उत्तर गढ़चिरौली के माओवादियों की संभागीय समिति के संदिग्ध समूह का हाथ है क्योंकि घटनास्थल से माओवादियों के कुछ बैनर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जांच जारी है।

 

अधिकारी ने बताया कि माओवादी 25 से 31 जनवरी तक ‘नक्सल सप्ताह’ मना रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस दौरान नक्सली बैठकें एवं सभाएं आयोजित करने के साथ प्रचार-प्रसार करते हैं। इस दौरान सड़कें, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमलों के अलावा नये सदस्यों की भर्ती की जाती है, अभियानों की समीक्षा की जाती है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat News: सूरत की शिवम ज्वेल्स बनी DTC साइट होल्डर, हीरा उद्योग को मिलेगा नया बूस्ट
BHAF Surat News: अर्जुन कपूर ने बताया सफलता का मंत्र, सीआर पाटिल ने जल संरक्षण पर दी अहम सलाह