कोरोना मरीजों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला

Published : Mar 29, 2020, 11:01 AM IST
कोरोना मरीजों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला

सार

शनिवार को मुंबई में 85 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। जिसके बाद राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर छह हो गई। वहीं शुक्रवार को भी एक मौत राज्य में हुई थी। महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण कारण राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ रही है। 

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमति मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया। अब राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज राज्य सरकार करेगी। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है।

राज्य सरकार का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि राज्य में लगातार मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में महात्मा फुले स्वास्थ योजना के तहत कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। शनिवार को मुंबई में 85 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। जिसके बाद राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर छह हो गई। वहीं शुक्रवार को भी एक मौत राज्य में हुई थी। महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जिसके कारण कारण राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ रही है। महाराष्ट्र में भी अन्य राज्यों की तरह लॉकडाउन है। महाराष्ट्र से कई प्रवासी मजदूर अपने अपने घरों को पैदल ही जा रहे हैं। जिसके कारण महाराष्ट्र ही नहीं अन्य राज्यों की मुश्किलें बढ़ रही है। राज्य में शुक्रवार से शनिवार तक 14 और लोगों में कोरोना वायरस पाया गया है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 167 हो गई है।
जानकारी के मुताबिक राज्य में जो 14 नए मरीज दर्ज किए  हैं उसमें 12 मुंबई और दो नागपुर से हैं। 

देश में मरीजों की संख्या पहुंची 1029

देश कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 1029 पहुंची है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 149 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 24 हो गया है। वहीं कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश