वॉच वीडियो: बच्चे ने सूझबूझ से तेंदुए को ऐसे कमरे में किया कैद...लोगों की सांसत में पड़ी थी जान

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Mar 06, 2024, 11:00 PM IST
वॉच वीडियो: बच्चे ने सूझबूझ से तेंदुए को ऐसे कमरे में किया कैद...लोगों की सांसत में पड़ी थी जान

सार

मालेगांव शहर में तेंदुए का खौफ पसरा था। कुछ दिनों से उसकी शहर में मौजूदगी से लोग भयभीत थे। इसी बीच यह वाकया हो गया। तेंदुए को शहर में एक घर का दरवाजा खुला मिल गया। बस, तेंदुआ घर में घुस गया। उस समय 12 वर्षीय विजय अहिरे दरवाजे के पास रखे टेबल पर बैठकर मोबाइल गेम खेल रहा था। 

Malegaon News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक 12 साल के लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मालेगांव के छोटे से लड़के ने गजब की हिम्मत दिखाई। घर में तेंदुए को एंट्री करते हुए देखा तो घबराया नहीं, बल्कि जैसे ही तेंदुआ बच्चे के सामने से गुजरता हुआ कमरे के अंदर दाखिल हुआ। बच्चा झट से उठकर बाहर निकला और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। यूजर्स बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरवाजे के पास टेबल पर बैठकर गेम खेल रहा था बच्चा

दरअसल, मालेगांव शहर में तेंदुए का खौफ पसरा था। कुछ दिनों से उसकी शहर में मौजूदगी से लोग भयभीत थे। इसी बीच यह वाकया हो गया। तेंदुए को शहर में एक घर का दरवाजा खुला मिल गया। बस, तेंदुआ घर में घुस गया। उस समय 12 वर्षीय विजय अहिरे दरवाजे के पास रखे टेबल पर बैठकर मोबाइल गेम खेल रहा था। 

 

 

तेंदुए को देखकर अलर्ट हुआ बच्चा

वीडिया में साफ दिख रहा है कि वह खिड़की से बाहर भी झांक रहा है। तभी दूसरी तरफ से तेंदुआ दरवाजे की तरफ से आता हुई दिखाई देता है। हालांकि बच्चा खिड़की से तेंदुए को अंदर आता नहीं देख पाता है। पर जब तेंदुआ घर के अंदर दाखिल होता है तो लड़के की नजर उस पर पड़ती है। पर तेंदुए की नजर बच्चे पर नहीं पड़ी। वह सीधा दरवाजे से आगे लाउंज की तरफ बढ़ता है। 

आगे बढ़ते हुए बाहर निकलकर दरवाजा किया बंद

बच्चा भी तेंदुए को देखकर अलर्ट हो चुका था। पर वह घबराया नहीं। हालांकि ऐसी स्थिति में बड़े-बड़ों की हालत पतली हो जाती है। पर बच्चा चुपचाप बैठा रहा और तेंदुए के आगे की तरफ बढ़ते ही बच्चा उठकर बाहर की तरफ निकलता है और दरवाजा बंद कर देता है। यह पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वही वीडियो अब वायरल हो रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम में तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कैद कर लिया। तब जाकर स्थानीय लोगों की जान में जान आई।

ये भी पढें-क्या शादी से पहले देखा है दुल्हन का ऐसा वेलकम? ऐसे सरप्राइज हुई लड़की-देखें वीडियो...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान