नयी दिल्ली। मेंहदी की रस्में निभाई जा रही थीं। लड़की हाथों में मेंहदी लगााए चहकती हुई अपने परिवार के पास जा रही थी। कमरे में कदम रखते ही सरप्राइज हो गई। पूरा परिवार घुटनों के बल बैठा हुआ था। सबके हाथ में एक दीपक था। एक प्यारी सी धुन बजती है और फिर दूल्हे की एंट्री हो जाती है। लड़की का वेलकम करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। 

दुल्हन और उसके परिवार के बीच इमोशनल सीन

वीडियो में साफ तौर पर लड़की और उसके परिवार के बीच ऐसा भावनात्मक दृश्य दिख रहा है, जो आमतौर पर दुल्हन की विदाई के समय देखा जाता है। वैसे, वर्तमान पीढ़ी अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। डांस से लेकर फोटोग्राफी तक सभी चीजों की पहले से तैयारी रहती है। वीडिया में भी ठीक उसी तरह शादी को यादगार बनाने के लिए लड़की का ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। अक्सर सोशल मीडिया पर शादी समारोहों के वीडियो वायरल होते रहे हैं। कभी जयमाला स्टेज पर मजेदार दृश्य दिखता है तो कभी कोई इमोशनल मोमेंट। पर यह मोमेंट जरा हटकर है।

 

परिवार के वेलकम से सरप्राइज हुई लड़की

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की शादी से पहले मेंहदी की रस्मों के दौरान अपने घर में दाखिल हो रही है। इंडो-वेस्टर्न ग्रीन कलर की पोशाक पहने जैसे ही वह कमरे में कदम रखती है। पूरा परिवार हाथ में दीये लेकर उसका स्वागत करता है। मानो परिवार दुल्हन बनने जा रही लड़की की एक साथ आरती उतार रहा हो। यह दृश्य देखकर लड़की भी सरप्राइज हो जाती है। इस दौरान उसके चेहरे पर इमोशन भी साफ झलकते दिखाई देते हैं।

धमाकेदार है दूल्हे की एंट्री

वीडियो में आगे दिखता है कि तभी लड़का भी बॉलीवुड मूवी "कल हो ना हो" के गीत "माही वे" की धुन पर नाचता हुआ कमरे में एंट्री करता है और अपनी होने वाली दुल्हन के नजदीक पहुंचता है और दोनों गले मिलते हैं। इस दौरान लड़की समेत पूरे परिवार का चेहरा खुशी से दमकने लगता है। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को अट्रैक्ट कर रही है। पांच दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडिया को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

ये भी पढें-Unsolved Mystery: ये है बौनों का गांव, क्यों रूक जाती है बच्चों की ग्रोथ, अब तक नहीं जाने सके वैज्ञानिक