ममता ने अपनी विफलताओं का ठीकरा स्वास्थ्य सचिव पर फोड़ा, हटाया

Published : May 12, 2020, 03:26 PM IST
ममता ने अपनी विफलताओं का ठीकरा स्वास्थ्य सचिव पर फोड़ा, हटाया

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य के स्वास्थ्य सचिव को हटा दिया है।  राज्य सरकार ने उन्हें राज्य का नया पर्यावरण सचिव नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के सचिव विवेक कुमार को पर्यावरण विभाग में स्थानांतरित कर दिया है और नारायण स्वरूप निगम को नया  स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया है। 

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के लिए राज्य के स्वास्थ्य सचिव पर ठीकरा फोड़ दिया है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य सचिव को उनके पद  से हटा दिया है और उन्हें पर्यावरण विभाग का सचिव नियुक्त किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य के स्वास्थ्य सचिव को हटा दिया है।  राज्य सरकार ने उन्हें राज्य का नया पर्यावरण सचिव नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के सचिव विवेक कुमार को पर्यावरण विभाग में स्थानांतरित कर दिया है और नारायण स्वरूप निगम को नया  स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया है। राज्य में कोरोना का कहर जारी है और राज्य में अभी तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 2,063 मामले सामने आ चुके हैं। राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

राज्य सरकार पर ये भी आरोप लग रहे हैं कि राज्य सरकार कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों को छिपा रही है।  वहीं राज्य सरकार राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रही है। राजधानी कोलकाता की स्थिति बहुत खराब है। वहीं राज्य के चिकित्सकों और मेडिकल स्टॉफ ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार उन्हें संसाधन उपलब्ध नहीं करा रही है।  जिसके कारण उन्हें कोरोना से खतरा है। राज्य में 150 से ज्यादा मेडिकल स्टॉफ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके लिए राज्य के डाक्टर्स की फोरम ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पद लिखे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि