
ग्रेटर नोएडा: यहां एक 3 साल के मासूम बच्चे को अपने पिता का मोबाइल छेड़ना महंगा पड़ गया, हैवान पिता ने इस बात से नाराज होकर मासूम बच्चे को मोबाइल चार्जर की लीड से बेरहमी से पीटा, जिसमें बच्चा बुरी तरह घायल हो गया विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को भी बेरहमी से पीटा। पति से तंग आकर पत्नी ने आरोपी पति की पुलिस से शिकायत की है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सूरजपुर कोतवाली एरिया के कस्बे की रहने वाली मुनेजा आज अपने पति से परेशान होकर थाने पहुंच गए और अपने पति के खिलाफ लिखित में शिकायत दी कि आरोपी ने अपने मासूम बेटे को महज इस बात पर बेरहमी से पीटा मासूम बच्चे ने उसका मोबाइल खेलने के लिए ले लिया,बस यह बात उसको ना गवारा गुजरी और इस बात पर उसने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा। जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसको भी नहीं छोड़ा पीड़िता ने इसकी शिकायत सूरजपुर पुलिस से की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है,बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक और दूसरी पत्नी कर रखी है जिसके चलते आए दिन घर में गृह कलेश रहता है। इसी के चलते आरोपी ने शराब के नशे में अपने मासूम बेटे को पीट दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उस को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।