शिवराज सिंह चौहान को साला बताने वाले शख्स ने पुलिसकर्मियों को दी धमकी

By Team MynationFirst Published Aug 24, 2018, 12:35 PM IST
Highlights

खुद को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहनोई बताने शख्स ट्रैफिक पुलिस को धमका रहा है। इस वीडियो में उसके साथ एक महिला भी दिखा रही है और वह भी पुलिसकर्मियों को धमका रही है। 

सरकार भले ही वीवीआईपी कल्चर को खत्म करने का प्रयास कर रही हो लेकिन अभी भी कुछ लोग धौंस दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है जहां पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने एक शख्श को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रोका तो वह पुलिस वालों से उलझ गया। वो शख्स खुद को सीएम शिवराज चौहान का बहनोई बताने लगा और मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से उलझ गया।

खुद को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहनोई बताने शख्स ट्रैफिक पुलिस को धमका रहा है। इस वीडियो में उसके साथ एक महिला भी दिखा रही है और वह भी पुलिसकर्मियों को धमका रही है। जिस समय यह सब चल रहा था उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई उसके बाद भी वह शख्स पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करता रहा। 

इस मामले में जो सबसे बड़ी बात सामने आ रही है कि पुलिस ने आरोपी को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले पर जांच बिठाई गई है। मौके पर मौजूद पुलिसवालों और अन्य लोगों ने हंगमा कर रहे युवक का वीडियो भी बनाया। वीडियो में युवक कह रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरे साले हैं।

इस बारे में जब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, "मध्य प्रदेश में मेरी करोड़ों बहने हैं, मै बहुत लोगों का साला हूं। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।''

बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाले शख्स का नाम राजेंद्र सिंह चौहान है और वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग मुख्यमंत्री के घर आयोजित किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि जिस गाड़ी से ये लोग जा रहे थे उसका नंबर MP 17B 8040 है। 

click me!