ससुर को था शक सास और बहू में अवैध संबंध, फिर दिया खौफनाक घटना को अंजाम

Published : Dec 07, 2019, 03:50 PM IST
ससुर को था शक सास और बहू में अवैध संबंध, फिर दिया खौफनाक  घटना को अंजाम

सार

गिरफ्तारी के बाद आरोपी सतीश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बहू एक ही कमरे में सोती और उसे शक था कि दोनों के बीच नाजायज अवैध संबंध हैं। जिसके बारे में कभी खुलासा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो समाज में उसकी बदनामी होगी। लिहाजा उनसे दोनो की हत्या कर दी। सतीश ने पुलिस को ये भी बताया कि दोनों दिल्ली स्थित घर से गुरुग्राम के घर में शिफ्ट होने वाले थे।

नई दिल्ली। आमतौर पर ससुर  और बहू के अच्छे संबंधों को लेकर सास को शक होता है। लेकिन दिल्ली के विजय विहार में एक बुजुर्ग ससुर को शक था कि उसकी पत्नी और बहू के बीच में अवैध संबंध हैं और इसी शक में उनसे पत्नी और बहू की हत्या कर दी। इसके पीछ  ससुर के तर्क है कि दोनों सास बहू एक साथ सोते थे।

मृतक सास गृहणी थी और बहू एयरहोस्टेस। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के विजय नगर में रहने वाले 64 वर्षीय सतीश चौधरी को शक था कि उसकी 62 वर्षीय स्नेहलता चौधरी और 35 वर्षीय एयरहोस्टेस प्रज्ञा चौधरी के आपस में अवैध संबंध हैं और दोनों एक ही कमरे में सोते हैं। इसके लिए उसने दोनों की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी ससुर सतीश चौधरी ने स्नेहलता और प्रज्ञा पर चाकू से सात बार किए और बाद में उन दोनों का गला रेत दिया दिया।

इसकी जानकारी आरोपी के छोटे बेटे सौरव चौधरी ने पुलिस को दी। आरोपी सतीश को पुलिस ने उसके ही घर से गिरफ्तार कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सतीश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बहू एक ही कमरे में सोती और उसे शक था कि दोनों के बीच नाजायज अवैध संबंध हैं। जिसके बारे में कभी खुलासा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो समाज में उसकी बदनामी होगी। लिहाजा उनसे दोनो की हत्या कर दी। सतीश ने पुलिस को ये भी बताया कि दोनों दिल्ली स्थित घर से गुरुग्राम के घर में शिफ्ट होने वाले थे।

जिसको लेकर वह परेशान था क्योंकि उसे लगता था कि गुरुग्राम में वह उन पर नजर नहीं रख सकेगा और दोनों अपनी मनमानी करेंगी, जिससे उसकी बेइज्जती होगी। पुलिस के मुताबिक सतीश के परिवार में पत्नी स्नेहलता चौधरी, दो बेटे गौरव व सौरव, गौरव की पत्नी प्रज्ञा और दो बच्चे हैं। सतीश की पत्नी स्नेहलता डीडीए से सेवानिवृत्त थीं। जबकि उसका बेटा गौरव सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और सिंगापुर में रहता है। जबकि सौरव बेंगलुरू में रहता है और दो दिसंबर से दिल्ली आया हुआ था। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण