उत्तर प्रदेश की शादीशुदा महिला ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया

Published : Dec 19, 2018, 11:08 AM IST
उत्तर प्रदेश की शादीशुदा महिला ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया

सार

बंधुआ मुक्ति मोर्चा ने एक बयान में कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने उसे आरोपी के साथ समझौता करने को मजबूर किया और उसकी शिकायत पर जरूरी कार्रवाई नहीं की।

नई दिल्ली--उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली एक महिला ने दिल्ली महिला आयोग में अपने साथ गैंगरेप कर जबरन बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया है। महिला बांदा जिले के बबेरू थानाक्षेत्र की रहने वाली है।

महिला का आरोप है कि उसकी ससुराल वालों से किसी बात पर विवाद हो गया था। उसके बाद उसके रिश्ते का देवर शिवचरण यादव उसे मायके पहुंचाने के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने एक साथी सूरजदीन के पास ले गया, जहां पहली बार उसका गैंगरेप किया गया।

महिला के साथ महीनों तक बंधक बना कर गैंगरेप किया गया। आरोपी उसे किसी एक जगह नहीं रहने देते पीड़िता को हर दिन धमकियां भी मिलती रहीं।

पहली बार एक महीने तक उसे बंधक बना कर हर दिन उसका बलात्कार किया गया और उसके बाद किसी दूसरी महिला के हाथों 30 हजार रुपए में उसका सौदा कर दिया गया। इसके बाद वह महिला कई लोगों के हाथों बिकी और सबने उसके साथ बलात्कार किया। 

पता लगा है कि बंधुआ मुक्ति मोर्चा के कुछ सदस्य पीड़िता को दिल्ली लेकर आए हैं। बंधुआ मुक्ति मोर्चा ने एक बयान में कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने उसे आरोपी के साथ समझौता करने को मजबूर किया और उसकी शिकायत पर जरूरी कार्रवाई नहीं की।

वहीं पुलिस के अधिकारी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अगर पीड़िता संबंधित थाने में गई है तो कुछ न कुछ कार्रवाई होनी चाहिए। आयोग को दी अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस साल मई में उसके एक रिश्तेदार और उसके दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया। उसने दावा किया कि इसके बाद उसे विभिन्न लोगों को बेचा गया और कई बार बलात्कार किया गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat News: सूरत की शिवम ज्वेल्स बनी DTC साइट होल्डर, हीरा उद्योग को मिलेगा नया बूस्ट
BHAF Surat News: अर्जुन कपूर ने बताया सफलता का मंत्र, सीआर पाटिल ने जल संरक्षण पर दी अहम सलाह