अमित शाह देश के नए गृहमंत्री बने, राजनाथ को रक्षा और निर्मला को वित्त मंत्रालय मिला

Published : May 31, 2019, 01:03 PM ISTUpdated : May 31, 2019, 02:15 PM IST
अमित शाह देश के नए गृहमंत्री बने, राजनाथ को रक्षा और निर्मला को वित्त मंत्रालय मिला

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर चौंकाया, एस जयशंकर होंगे देश ने नए विदेश मंत्री। केंद्रीय मंत्रिमंडल का ऐलान। स्मृति ईरानी को दो कैबिनेट मंत्रालय दिए गए। पीयूष गोयल रेल मंत्री बने रहेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। उनके पहले कार्यकाल में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं एक चौंकाने वाले फैसले में अमित शाह को देश का नया गृहमंत्री बनाया गया है। रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण अब देश की वित्त मंत्री होंगी। 

पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को मोदी सरकार में नया विदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं अमेठी में बड़ी जीत हासिल करने वाली स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में यह जिम्मेदारी मेनका गांधी के पास थी। इसके अलावा उनके पास कपड़ा मंत्रालय भी रहेगा। 

नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क एवं परिवहन मंत्री बनाया गया है। डा. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामविलास पासवान को खाद्य मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद एक बार फिर कानून मंत्री बनाए गए हैं। हरसिमरत कौर बादल को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है। थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया है। पीयूष गोयल को एक बार फिर रेल मंत्री बनाया गया है।

रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है। अर्जुन मुंडा को जनजाति विभाग सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है। प्रहलाद जोशी को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है। महेंद्र नाथ पांडेय को स्किल डेवलेपमेंट मंत्री बनाया गया है।

यहां देखें कैबिनेट की पूरी सूचीः

मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष कुमार गंगवार श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम अनुपालन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, श्रीपद यशो नाइक को आयुर्वेद, योग एवं रक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, जितेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, किरण रिजिजू को युवा एवं खेल मामलों के मंत्री का स्वतंत्र प्रभार, प्रह्लाद पटेल को संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आर के सिंह ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, हरदीप सिंह पुरी को आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार तथा मनसुख मंडाविया को पोत परिवहन तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट