स्मृति के करीबी के हत्यारोपी वसीम ने पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार

Published : May 31, 2019, 12:53 PM ISTUpdated : May 31, 2019, 12:57 PM IST
स्मृति के करीबी के हत्यारोपी वसीम ने पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार

सार

अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेन्द्र सिंह के हत्या के आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। कल देर रात जब पुलिस वसीम को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। बाद में बहुत मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 

अमेठी: गुरुवार की देर रात यूपी पुलिस को पता चला कि सुरेन्द्र सिंह की हत्या का आरोपी वसीम जामो थाना क्षेत्र इलाके में छिपा हुआ है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम अमेठी पहुंच गई और उसने आरोपी वसीम को घेर लिया। 

खुद को घिरा हुआ पाकर वसीम ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें वसीम को भी गोली लग गई। 

घायल वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर इलाज के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

अमेठी में पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की बरौलिया गांव में 25 मई को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच लोग अभियुक्त बनाए गए थे। जिसमें से चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
गुरुवार को दिन में ही इस मामले के चौथे अभियुक्त गोलू को भी गिरफ्तार किया गया है। 

मृतक सुरेन्द्र सिंह के बेटे ने इस मामले में कांग्रेस नेताओं पर शक जाहिर किया था। जिसके बाद पुलिस की जांच में पता चला कि इस हत्या की साजिश बीडीसी सदस्य और कांग्रेस नेता रामचंद्र ने रची थी। जिसमें वसीम, नसीम, गोलू और धर्मनाथ ने उसका साथ दिया। 

अब यह पांचो लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इन सबके खिलाफ 302(हत्या) 120-बी(आपराधिक साजिश) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि नसीम,वसीम और गोलू ने ही सुरेन्द्र सिंह की हत्या की है। 

सुरेन्द्र सिंह को प्वाइंट ब्लैंक रेंज यानी बेहद नजदीक से सिर में गोली मारी गई थी। जिसकी वजह से उनकी मौका ए वारदात पर ही मौत हो गई थी। 

यह हत्या तब चर्चा में आई जब केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खुद बरौलिया गांव पहुंचीं और उन्होंने सुरेन्द्र सिंह की अर्थी को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचाया। उनकी जीत में सुरेन्द्र सिंह का बड़ा योगदान था। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट