मोदी सरकार की पहली वर्षगांठ, महीने भर चलेंगे कार्यक्रम

Published : May 28, 2020, 06:24 PM IST
मोदी सरकार की पहली वर्षगांठ, महीने भर चलेंगे कार्यक्रम

सार

पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार बनी थी।  भाजपा को देश में पहली बार प्रचंड बहुमत मिला था और भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ केन्द्र में सरकार का गठन किया था।  वहीं अब सरकार अपने एक साल का  कार्यकाल पूरा कर रही है।  लिहाजा पार्टी ने इसके लिए एक महीने का कैंपेन शुरू करने का फैसला किया  है। 

नई दिल्ली। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अपना एक साल पूरा कने जा रही है। मोदी 2.0 सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर भाजपा ने जून से एक महीने का अभियान शुरू करने का फैसला किया है। जिसमें देशभर के सभी जिलों में डिजिटल रैलियां आयोजित की जाएंगी। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस मौके पर फेसबुक लाइव के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार बनी थी।  भाजपा को देश में पहली बार प्रचंड बहुमत मिला था और भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ केन्द्र में सरकार का गठन किया था।  वहीं अब सरकार अपने एक साल का  कार्यकाल पूरा कर रही है।  लिहाजा पार्टी ने इसके लिए एक महीने का कैंपेन शुरू करने का फैसला किया  है। इसके तहत भाजपा जून से एक महीने का अभियान शुरू करने जा रही है और देशभर के सभी जिलों में डिजिटल रैलियां आयोजित करेगी।

 भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि कोरोना संकट के बीच भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर थे। वे देश भर के सभी 909 संगठनात्मक जिलों में लोगों की सेवा कर रहे थे और उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे थे। भोजन के अलावा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने 5 करोड़ से अधिक मास्क भी वितरित किए और लोगों को आरोग्य सेतु ऐप के बारे में जागरूक किया। यही नहीं कार्यकर्ताओं के लोगों को,पीएम कार्स फंड में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

मोदी 2.0 सरकार की पहली वर्षगांठ के बारे में बात करते हुए, यादव ने कहा पार्टी देश भर में डिजिटल रैलियां करेगी और इसके सभी सात विंग अपने संबंधित क्षेत्रों में 500 डिजिटल रैलियां करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस मौके पर फेसबुक लाइव के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 19 करोड़ खाद्य पैकेट और 4 करोड़ से अधिक राशन के पैकेट देश भर में वितरित किए।

यादव ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के  अभियान की शुरू की गई है औऱ भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में दस करोड़ परिवारों को बताएगी। वहीं आगामी बिहार चुनावों के बारे में यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को यह तय करना है कि राज्य में कब और कैसे चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, जहां तक ​​भाजपा की बात है, पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है और लोगों के साथ प्रचार और संवाद के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल करेगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश