राजस्थान की दिल दहला देने वाली वारदात: 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार, चीख सुनकर भी नहीं पसीजा

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 29, 2023, 06:30 PM IST
राजस्थान की दिल दहला देने वाली वारदात: 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार, चीख सुनकर भी नहीं पसीजा

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन के बाद अब राजस्थान में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। मां-पिता मजदूरी करने गए थे। उसी समय पड़ोसी की नियत डोल गई। वह बच्ची को घर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अलवर। मध्य प्रदेश के उज्जैन के बाद अब राजस्थान में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। मां-पिता मजदूरी करने गए थे। उसी समय पड़ोसी की नियत डोल गई। वह बच्ची को घर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोती चीखती रही, पर हैवान पड़ोसी नहीं पसीजा। 

जब तक लोग बच्ची के पास पहुंचते। काफी देर हो चुकी थी। लहुलूहान बच्ची को लेकर एक शख्स अस्पताल भागा। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। तब तक स्थानीय लोगों ने आरोपी की अच्छी खासी धुनाई कर दी थी। 

मजदूरी करने गए थे पैरेंट्स, मौका देखकर बनाया शिकार

दरअसल, अलवर के भिवाड़ी में यूपी का रहने वाला एक परिवार रहता है। जीवन यापन के लिए मजदूरी का काम करता है। पुलिस के अनुसार, सुबह के समय बच्ची के पैरेंट्स मजदूरी करने निकल गए। मौके का फायदा उठाते हुए पास में ही बिहार के रहने वाले 25 साल के पड़ोसी पिंटू ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। डाक्टर्स का कहना है कि मासूम के अंदरूनी अंगों में चोट लगी है। आरोपी पिंटू को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

पड़ोसियों ने आरोपी को बहाने से बुलाया और की जमकर पिटाई

दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची के दो बहन और तीन भाई भी हैं। घटना के समय हैवान पड़ोसी का शिकार बनी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी की कई दिनों से उस पर बुरी नजर थी। बच्ची से रेप के बाद पिंटू घर लॉक करके फरार हो गया था। जब पड़ोसियों ने उसे फोन कर बताया कि तुम्हारे घर मेहमान आए हुए हैं तो पिंटू वापस बस्ती में आया। उसके बस्ती में आते ही स्थानीय लोगों ने जमकर उसकी पिटाई की और पुलिस का सौंप दिया।

ये भी पढें-Rajasthan GPF Scam: 200 Govt Employee के खातों से उड़ाया 6.36 cr., ड्राइवर भी निकला 420... 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश