
जयपुर। राजस्थान के राजघराने का एक युवराज आने वाले दिनों में चुनावी मैदान में उतर सकता है। उनके मेवाड़ से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक है। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां भी तेजी पकड़ रही हैं। चुनावी चर्चा के बीच राजघराने के युवराज ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के संकेत दिए हैं।
महाराणा प्रताप के वंशज हैं लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
हम बात कर रहे हैं, महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह चुनाव में उतरेंगे और जनता की सेवा करना चाहेंगे। जानकारों का कहना है कि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, उदयपुर से लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा सकते हैं।
भाजपा के करीबी माने जाते हैं लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भाजपा से चुनाव लड़ेंगे या कांग्रेस का दामन थामेंगे। वैसे वह हमेशा से भाजपा के करीबी माने जाते रहे हैं। ऐसे में भाजपा के टिकट पर ही उनके चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। वैसे, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर काफी चर्चा बटोरी है। मौजूदा समय में भी उदयपुर सहित आसपास के इलाकों में उनके होटल्स चलते हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।