मानसून ने रूखसती के दिखाया रौद्र रूप, ली 1685 लोगों की जान

Published : Oct 02, 2019, 04:23 PM ISTUpdated : Oct 02, 2019, 05:24 PM IST
मानसून ने रूखसती के दिखाया रौद्र रूप, ली 1685 लोगों की जान

सार

जानकारी के मुताबिक इस साल अभी तक बारिश के कारण 14 राज्‍यों में 1685 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों लोग गायब हैं। बारिश के कारण हजारों घर टूट गए हैं। जिसके कारण आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस साल बारिश के कारण देश के 277 जिले जलमग्‍न हो गए। ऐसा पिछले 25 सालों में पहली बार हुआ है।

नई दिल्ली। मानसून इस साल करीब एक महीने देर से रूखसत ले रहा है। लेकिन इसकी कीमत लोगों को  अपनी  जान देकर चुकानी पड़ रहा है। अभी तक बारिश देशभर में 1685 लोगों की जान ले चुका है। बारिश के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों की हालत खराब है। बारिश के कारण बिहार के पटना शहर समेत कई शहरों की सड़कों बड़े नालों में तब्दील हो चुकी हैं। जहां छह फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही है बारिश और बाढ़ के कारण देश के कई राज्यों की स्थिति खराब है। खासतौर से बिहार के हालत बहुत खराब है। जहां सड़कों पर पानी छह फीट से ज्यादा भरा हुआ है। वहीं पूर्वी यूपी में बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। जानकारी के मुताबिक इस साल अभी तक बारिश के कारण 14 राज्‍यों में 1685 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों लोग गायब हैं।

बारिश के कारण हजारों घर टूट गए हैं। जिसके कारण आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस साल बारिश के कारण देश के 277 जिले जलमग्‍न हो गए। ऐसा पिछले 25 सालों में पहली बार हुआ है। आपदा प्रबंधन ने जो आकंड़े पेश किए हैं। उसके मुताबिक इस मानसूनी बारिश के कारण महाराष्‍ट्र में 377, पश्चिम बंगाल में 225, केरल में 180, मध्‍य प्रदेश में 180, गुजरात में 150, बिहार में 130 और कर्नाटक में 105 लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 48 लोगों की मौत मॉनसूनी बारिश और बाढ़ से हुई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बार करी‍ब 22 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया। फिलहाल बारिश जाते जाते बिहार में हाहाकार मचाए हुए है। बारिश के कारण पटना के कई इलाकों में सड़कों पर 6 से 7 फुट तक पानी जमा है। बिहार में 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश