देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 60 हजार से ज्यादा मामले, 21 लाख के करीब पहुंचे संक्रमित

Published : Aug 08, 2020, 11:32 AM IST
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 60 हजार से ज्यादा मामले, 21 लाख के करीब पहुंचे संक्रमित

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 61,537 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान देश में 933 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 20,88,612 हो गई है। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है और देश में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। वहीं देश में लगातार दूसरे दिन 60 हजार से ज्यादा कोरोना के मामे सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में करीब 61 हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। और इसी के साथ भारत में कुल मरीजों का आंकड़ा 21 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं इस दौरान देश में कोरोना वायरस से 933 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 42 हजार से ज्यादा हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 61,537 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान देश में 933 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 20,88,612 हो गई है। हालांकि देश में 6,19,088 मामले सक्रिय हैं अब तक 42,518 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं देश में अब तक 14,27,006 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में शुक्रवार तक कुल 2,33,87,171 सैंपल की जांच की गई है वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 5,98,778 सैंपल की जांच की गई।

दूसरे दिन लगातार 60 हजार से ज्यादा मामले

देश में दूसरे दिन लगातार 60 हजार से अधिक कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 62,538 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में देश में 30 जनवरी को पहला मामला दर्ज होने के बाद देश में 20 लाख की संख्या तक पहुंचने में 190 दिन लगे हैं। वहीं देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है और उससे पहले अमेरिका और ब्राजील पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में बाल संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
Surat News: शारदा विद्यामंदिर पांडेसरा में 10th-12th के छात्रों का फेयरवेल समारोह, बोर्ड परीक्षा के लिए मिला प्रेरक मार्गदर्शन